ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार: बीच सड़क पर पलटा मछली लदा पिकअप वैन, लोगों में लूटने की मच गई होड़

PURNEA: पूर्णिया में एक मछली दला पिकअप वैन पलटने के बाद लोगों में मछली लूटने की होड़ मच गई। वैन पलटने के बाद उसमें लोड़ मछलियां पूरे सड़क पर फैल गईं, जिसके बाद वहां मौजूद लोग ड्राइ

बिहार: बीच सड़क पर पलटा मछली लदा पिकअप वैन, लोगों में लूटने की मच गई होड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में एक मछली दला पिकअप वैन पलटने के बाद लोगों में मछली लूटने की होड़ मच गई। वैन पलटने के बाद उसमें लोड़ मछलियां पूरे सड़क पर फैल गईं, जिसके बाद वहां मौजूद लोग ड्राइवर की मदद करने क बजाए मछलियों पर टूट पड़े। घटना रूपौली थाना क्षेत्र के मां तारा विवाह भवन के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, सोमवार को एक कारोबारी पश्चिम बंगाल से मछली लेकर मधेपुरा जा रहा था। इसी दौरान मां चारा विवाह भवन के पास पिकअप वैन अनियंत्रित बिजली के खंभे से जा टकराया। इस हादसे के बाद पिकअप पर लोड़ मछलियां सड़क पर गिर गईं। मछलियों के सड़क पर गिरता देख लोग बेकाबू हो गए और जिसके हाथ जितनी मछलियां लगी लेकर फरार हो गया।


मछली लूट की खबर पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मौके पर मछली लूटने के लिए पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मछली लूट रहे लोगों को खदेड़ दिया और पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया। मछली कारोबारी को इस हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें