ब्रेकिंग
दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

बिहार में नाइट कर्फ्यू पर सरकार की ये है रणनीति, बदलेगी कोविड गाइडलाइन

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है. नीतीश ने कहा कि बिहार में संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए 1 सप्ताह के लिए जो भी

बिहार में नाइट कर्फ्यू पर सरकार की ये है रणनीति, बदलेगी कोविड गाइडलाइन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है. नीतीश ने कहा कि बिहार में संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए 1 सप्ताह के लिए जो भी निर्णय होगा सरकार लेगी. नाइट कर्फ्यू या फिर लॉकडाउन के विषयों पर कल बैठक मैं फैसला लिया जाएगा.


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आज पटना के आईजीआईएमएस में 15 वर्ष से 18 वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया है, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है. ऐसे में कल इसको लेकर बैठक की जाएगी और निर्णय लिया जाएगा कि बिहार में आगे 1 हफ्ते के लिए क्या किया जा सकता है.


फिलहाल बिहार में कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. बीते दिन की बात करें तो करीब 300 से ज्यादा नए केस बिहार में मिले हैं. ऐसे में लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू जैसी स्थिति यह बिहार में हो सकती है.


वहीं समाज सुधार अभियान यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा सभी विषयों पर समीक्षा बैठक के बाद ही निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिस समाज सुधार अभियान की हमने शुरुआत की है, इससे समाज में बदलाव आएगा. तेजस्वी यादव द्वारा समाज सुधार अभियान पर दिए जा रहे बयान को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि तेजस्वी भी हमारे अभियान के साथ कभी घूमा करते थे लेकिन उस समय उनके तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आती थी अब उन्हें कुछ पता भी नहीं है.