ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार में लापरवाह डॉक्टरों पर गिरी गाज, नीतीश कैबिनेट ने किया सेवा से बर्खास्त

PATNA : कोरोना काल में लापरवाह डॉक्टरों पर एक्शन लेते हुए नीतीश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने लापरवाह डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. नीतीश कैबिनेट की आज हुई अहम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल में लापरवाह डॉक्टरों पर एक्शन लेते हुए नीतीश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने लापरवाह डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. नीतीश कैबिनेट की आज हुई अहम बैठक में एक साथ कई लापरवाह डॉक्टरों पर गाज गिरा दी गई.


सरकार ने जिन डॉक्टरों के ऊपर कार्रवाई  की है. उनमें रोहतास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओपी लाल, बांका के डुमराव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमरान हबीब, सुपौल के त्रिवेणीगंज अस्पताल में तैनात डॉ नित्यानंद पाठक को बर्खास्त कर दिया गया है. डॉ नित्यानंद पाठक के लंबे समय से अपनी ड्यूटी से नदारद थे.


इसके अलावे कटिहार सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हारून रशीद और डॉक्टर रेनू कुमारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. पिछले कई सालों से सेवा से अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टर याकूब सांगा को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है. कैबिनेट ने सहरसा के डॉ अबू सुफियान याहिया और डॉक्टर मो तनवीर आलम को भी सेवा से बर्खास्त करने का फैसला किया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें