ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

बिहार में किसी सियासी संकट से नीतीश का इनकार, साल के पहले दिन पुराना सचिवालय पहुंचकर किया काम

PATNA : नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पुराने तेवर में नजर आए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2005 से बिहार में शासन करते आ रहे हैं. लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने

बिहार में किसी सियासी संकट से नीतीश का इनकार, साल के पहले दिन पुराना सचिवालय पहुंचकर किया काम
First Bihar
3 मिनट

PATNA : नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पुराने तेवर में नजर आए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2005 से बिहार में शासन करते आ रहे हैं.  लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने सरकारी आवास को ही मुख्यमंत्री सचिवालय के तौर पर डेवलप कर लिया था. मुख्यमंत्री अपने आवासीय कार्यालय से ही सरकार का कामकाज देखा करते थे लेकिन आज अरसे बाद नीतीश कुमार पुराना सचिवालय पहुंचे. पुराना सचिवालय में उन्होंने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक भी की. 


मुख्यमंत्री जब पुराना सचिवालय से बाहर निकले तो उन्होंने बिहार में सियासी संकट को लेकर चल रही तमाम अटकलों को खारिज कर दिया. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कोई सियासी संकट नहीं है और सरकार अपना काम बखूबी कर रही है. नीतीश कुमार ने कहा कि उनके कामकाज करने का तरीका अलग रहा है. वह शासन के हर पहलू को पहले खुद देखते हैं और फिर आवश्यकता मुताबिक योजनाओं को क्रियान्वित करने का काम करते हैं.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि धीरे-धीरे उनका मुख्य सचिवालय आना कम हो गया था. मुख्यमंत्री केवल कैबिनेट की बैठक के और कुछ चुनिंदा बैठकों के लिए ही पुराना सचिवालय पहुंचे थे लेकिन अब वह यहां लगातार आकर कामकाज देखते रहेंगे. 2021 की चुनौतियों को लेकर नीतीश कुमार ने कहा है कि वह चुनौतियों के बारे में नहीं सोचते. उनका मकसद जनता की सेवा करना है और जनहित के लिए ही काम करना उनका एजेंडा है. 


नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार सरकार का जो एजेंडा तय किया गया है. उस पर कैसे बेहतर तरीके से काम हो इसके लिए सरकार चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार बिहार का बजट कई मायनों में अलग होगा. कई योजनाओं के लिए अलग से बजट में व्यवस्था की जाएगी.  मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं की समीक्षा करना बीच-बीच में जरूरी होती है और किसी भी योजना में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए यह जरूरी होता है. 

टैग्स