ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में जंगलराज रिटर्न्स : स्वर्ण व्यवसायी के घर से 70 लाख के जेवर व सामान लूटे, 18-20 की संख्या में पहुंचे थे डकैत

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, अपराध और लूट की खबरें मिकल कर सामने न आती हो। इस बीच अब एक ताजा

बिहार में जंगलराज रिटर्न्स : स्वर्ण व्यवसायी के घर से 70 लाख के जेवर व सामान लूटे, 18-20 की संख्या में पहुंचे थे डकैत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, अपराध और लूट की खबरें मिकल कर सामने न आती हो। इस बीच अब एक ताजा मामला मधुबनी से निकल कर सामने आ रही है। जहां 18-20 नकाबपोश डकैतों ने बंदूक के दम पर डेढ़ लाख नकदी समेत 70 लाख के जेवर व अन्य सामान लूट लिए।


मिली जानकारी के अनुसार, मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसबार बाजार के स्वर्ण व्यवसायी रमेश कुमार साह के घर में भीषण डकैती हुई है। 18-20 नकाबपोश डकैतों ने बंदूक के दम पर डेढ़ लाख नकदी समेत 70 लाख के जेवर व अन्य सामान लूट लिए। लुटरे  घर के पीछे बांस-बल्ला की सीढ़ी बनाकर घुसे और करीब एक घंटा तक लूटपाट करते रहे। व्यवसायी रमेश कुमार साह का आवासीय सह व्यावसायिक दो तल्ला घर में डकैती हुई है। 


इस घटना को लेकर घर के मालिक के ऊपरी तले पर सो रहे स्वर्ण व्यवसायी को डकैतों ने सबसे पहले सिर पर बंदूक सटाकर घर व लॉकर की चाबी देने को कहा। आनाकानी करने पर डकैतों ने गोली मारने की धमकी दी। साथ ही बंदूक की बट से व्यवसायी को मारने लगा। इससे वह चोटिल हो गये। इसे देखकर उनकी पत्नी रोने लगी। इसके बाद रमेश ने चाबी दे दी। 


आपको बताते चलें कि, डकैतों ने सबसे पहले घर में घुसते ही सीसीटीवी सेटअप को नष्ट कर उसका हार्ड डिस्क अपने पास रख लिया। आवासीय घर में रखे आभूषण व उनकी पत्नी खुशबू सोनी के पहने जेवर लूट लिए। इसके बाद दुकान से डेढ़ लाख नगद समेत लगभग 60 लाख से ऊपर का सोना चांदी के आभूषण लूट लिए।  

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें