ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा पर बिहार में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 17 अक्टूबर से छुट्टी, जानिए कब खुलेंगे✦2 दिन से लापता मासूम का मिला शव, पट्टीदार पर हत्या का आरोप; इलाके में सनसनी✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦Bihar Boat Accident : वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष-C0 को शो-कॉज, जवाब नहीं तो निलंबन!✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦दुर्गा पूजा पर बिहार में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 17 अक्टूबर से छुट्टी, जानिए कब खुलेंगे✦2 दिन से लापता मासूम का मिला शव, पट्टीदार पर हत्या का आरोप; इलाके में सनसनी✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦Bihar Boat Accident : वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष-C0 को शो-कॉज, जवाब नहीं तो निलंबन!✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!

बिहार में जल्द लागू होंगे चकबंदी के नए नियम, जमीन विवाद पर लगेगा लगाम

PATNA : बिहार में खेतिहर जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए सरकार बड़ी पहल करने वाली है. अब राज्य में जल्दी ही चकबंदी के जरिये किसानों के अलग-अलग जगहों की खेती की जमीन एक जगह की जाएगी.

बिहार में जल्द लागू होंगे चकबंदी के नए नियम, जमीन विवाद पर लगेगा लगाम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में खेतिहर जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए सरकार बड़ी पहल करने वाली है. अब राज्य में जल्दी ही चकबंदी के जरिये किसानों के अलग-अलग जगहों की खेती की जमीन एक जगह की जाएगी. इसके लिए IIT रूड़की से आई टीम ने भूमि सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया है. चकबंदी के जरिये एक तरफ जहां किसानों को काफी फायदा होगा तो वहीं दूसरी तरफ जमीनी विवाद में भी काफी कमी आयेगी. 


बता दें कि जमीन विवाद को जड़ से खत्म करने के लिये बिहार सरकार भूमि सर्वेक्षण का काम करवा रही है और बहुत जल्द चकबंदी कर उन किसानों को एक जगह जमीन का भूखंड उपलब्ध करवा देगी, जिनकी जमीन अलग-अलग जगह पर है. 


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री राम सूरत राय के मुताबिक जमीन सर्वे का काम IIT रूड़की की पांच सदस्य टीम से कराया गया है. इस काम को लगभग पूरा कर लिया है, आने वाले दिनों में चकबंदी कर किसानों को जमीन मुहैया करा दी जाएगी.


उन्होंने कहा कि इसकी पहल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज से सात साल पहले किया था. सरकार की इस पहल के बाद भूमि विवाद में कमी आएगी. किसान चाहें तो अपनी जमीन को किराए पर दे सकेंगे. जमीन को बेच सकेंगे. 

टैग्स