ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में 2 सीनियर IPS का तबादला, आर एस भट्टी बने BMP के ADG

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां दो सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी को

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां दो सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी को बीएमपी का एडीजी बनाया गया है. इसके साथ ही आईपीएस संजीव कुमार सिंघल को बिहार होम गार्ड का नया डीजी बनाया गया है.


गृह विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 1988 बैच के सीनियर आईपीएस अफसर संजीव कुमार सिंघल फिलहाल बीएमपी में पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे. इसके साथ ही इनको अब तक होम गार्ड और अग्निशमन सेवा में महानिदेशक सह समादेष्टा के पद पर अतिरिक्त प्रभार में थे. इनको अब पूर्ण रूप से इन विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है.


आईपीएस अफसर संजीव कुमार सिंघल पदस्थापन के साथ ही सीनियर आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे राजविंदर सिंह भट्टी को बिहार सैन्य पुलिस में अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है, यानी कि आईपीएस आर एस भट्टी बीएमपी में एडीजी की जिम्मेदारी संभालेंगे. 


बिहार में 2 सीनियर IPS का तबादला, आर एस भट्टी बने BMP के ADG

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें