ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार में सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला, मुंगेर के DIG बने पंकज सिन्हा

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज सिन्हा को मुंगेर का नया डीआईजी ब

बिहार में सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला, मुंगेर के DIG बने पंकज सिन्हा
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज सिन्हा को मुंगेर का नया डीआईजी बनाया गया है. सरकार की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है.


बिहार गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के उप महासमादेष्टा पंकज सिन्हा को मुंगेर का नया डीआईजी बनाया गया है. सरकार ने मुंगेर के डीआईजी शफीउल हक को संटिंग में डाल दिया है. मुंगेर रेंज के उपमहानिरीक्षक के पद से हटाते हुए शफीउल हक को पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है.


शनिवार को बिहार के प्रशासनिक महकमे में भी फेरबदल किया गया. राज्य सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया. इनमें तीन जिलों के डीएम भी बदले गए. राज्य सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में जहानाबाद, मुंगेर और सीतामढ़ी के डीएम बदले गए हैं. हिमांशु कुमार राय को जहानाबाद का डीएम बनाया गया है. जबकि नवीन कुमार मुंगेर के डीएम बनाए गए हैं. सुनील कुमार यादव अब सीतामढ़ी के नए डीएम होंगे. 


सामान्य प्रशासन विभाग ने जो अधिसूचना जारी की है. उसके मुताबिक रचना पाटिल को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात किया गया है.  अभिलाषा कुमारी वर्मा को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है.


बिहार में सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला, मुंगेर के DIG बने पंकज सिन्हा



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें