ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान- ‘स्वागत है’, दरभंगा में सरकार पर भी बरसे✦'एक कचौड़ी, दो समोसा...BJP पर नहीं भरोसा', अखिलेश यादव ने कसा तंज✦DGP से अब RTI की कमान! विनय कुमार ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ✦समस्तीपुर में वायरल छेड़खानी वीडियो के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण✦घर में संदिग्ध हालत में मिला मूक-बधिर महिला का शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान- ‘स्वागत है’, दरभंगा में सरकार पर भी बरसे✦'एक कचौड़ी, दो समोसा...BJP पर नहीं भरोसा', अखिलेश यादव ने कसा तंज✦DGP से अब RTI की कमान! विनय कुमार ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ✦समस्तीपुर में वायरल छेड़खानी वीडियो के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण✦घर में संदिग्ध हालत में मिला मूक-बधिर महिला का शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी

बिहार में हैवानियत : पत्नी समेत 3 बेटियों की गला काटकर हत्या, अब घर छोड़कर फरार हुआ आरोपी

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर में पत्नी समेत 3 बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी गई। यह घटना पहाड़पुर के बावरिया गांव की है।

बिहार में हैवानियत : पत्नी समेत 3 बेटियों की गला काटकर हत्या, अब घर छोड़कर फरार हुआ आरोपी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर में पत्नी समेत 3 बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी गई। यह घटना पहाड़पुर के बावरिया गांव की है। जहां सोते वक्त पत्नी और 3 बच्चों की गला काटकर हत्या को अंजाम दिया गया। चार लोगों की हत्या का इल्जाम महिला के पति पर लग रहे हैं। घटना के बाद से आरोपी पति फरार हो गया है।


वहीं, इस घटना में मृतकों की पहचान  अफरीना खातून(40), अबरुन खातून(13), तबरुन खातून(11) व शहजादी खातून(9) के रूप में हुई है। इनलोगों की बेरहमी से गला काट हत्या की गई है। इस घटना के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं सका है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका आरोपित की दूसरी पत्नी थी। इसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से दो पुत्र हैं जो बाहर काम करते हैं। घटना के बाद से आरोपित इदु मियां घर छोड़ फरार है।  



इसके साथ ही दूसरी पत्नी से पांच बच्चियां हैं। इनमें एक की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार एक बच्ची को ट्रेन से फेंक उसने पूर्व में मार डाला था। वह जेल भी जा चुका है। मृतका का मायका पश्चिम चंपारण जिले के जगदीशपुर का झखरा गांव में है। मौके पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार पहुंच मामले की छानबीन में जुटे हैं।एक साथ चार की दर्दनाक मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं।


बताजा जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद भौखलाए पति ने सोते वक्त पत्नी और तीन बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गया। चार लोगों की हत्या की खबर जब गांव में फैली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटना की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आरोपी पति की तलाश भी तेज कर दी है।


रिपोर्ट - सौरभ आलम साहिल