ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦Bihar News : BSSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 30 आरोपियों पर आरोप तय; पूर्व अध्यक्ष समेत 10 की फाइल अलग✦Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦Bihar News : BSSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 30 आरोपियों पर आरोप तय; पूर्व अध्यक्ष समेत 10 की फाइल अलग✦Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर

बिहार में गैंगवॉर: हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने 5 राउंड की फायरिंग

VAISHALI : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रशासन का खौफ बिल्कुल खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामे को अ

बिहार में गैंगवॉर: हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने 5 राउंड की फायरिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रशासन का खौफ बिल्कुल खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामे को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में ताजा मामला वैशाली से निकलकर सामने आया है जहां महज 1 घंटे के अंदर  दो अपराधीक घटनाओं को अंजाम दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक घंटे के भीतर दो आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। पहली घटना रविवार रात की है, जब मुथूट फाइनेंस लूटकांड में शामिल हिस्ट्रीशीटर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। चर्चित मुथूट फाइनेंस से 55 किलो सोना लूट मामले के आरोपित को अपराधियों ने रविवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी।


दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पास दो बाईक पर सवार चार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। मृतक राजहनी नगर थाना क्षेत्र के बागदुल्हन मोहल्ले का रहने वाला है। अपराधियों ने राजहनी की पीठ पर चार - पांच गोली मारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान  में जुट गई है। सोना लूट मामले का आरोपित तीन - चार महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। लोगों की नजर में इस हत्याकांड को गैंगवार माना जा रहा है।


उधर, मगर हट्टा के पास बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट के दौरान स्वर्ण व्यवसाईं को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुन जब तक आसपास के लोग जुड़ते बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली व्यवसाईं के पैर में लगी है। घायल स्वर्ण व्यवसाय को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल स्वर्ण व्यवसाय चंदेश्वर शाह नगर थाना क्षेत्र के मगरहट्टा के रहने वाले है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।