ब्रेकिंग
बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया

बिहार में बाढ़ से हालात बिगड़े : कोसी और गंडक उफान पर, तटबंध टूटने से बढ़ी परेशानी

PATNA : बिहार में बाढ़ के हालात धीरे-धीरे भयावह होते जा रहे हैं। नेपाल के तराई वाले इलाकों में हुई भारी बारिश और सूबे में हो रही लगातार बारिश की वजह से उत्तर बिहार के साथ-साथ पूर्व

बिहार में बाढ़ से हालात बिगड़े : कोसी और गंडक उफान पर, तटबंध टूटने से बढ़ी परेशानी
Editor
3 मिनट

PATNA : बिहार में बाढ़ के हालात धीरे-धीरे भयावह होते जा रहे हैं। नेपाल के तराई वाले इलाकों में हुई भारी बारिश और सूबे में हो रही लगातार बारिश की वजह से उत्तर बिहार के साथ-साथ पूर्वी बिहार की ज्यादातर नदियों में उफान आया हुआ है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। शनिवार को गंडक और कोसी दोनों का डिस्चार्ज काफी ज्यादा बढ़ गया और यह दोनों नदियां खतरे के निशान से दो-दो मीटर ऊपर बह रही हैं। इन नदियों के प्रभाव वाले निचले इलाकों में पानी पहले ही प्रवेश कर चुका है और अब उसका जलस्तर काफी ऊपर जा रहा है। 


वाल्मीकिनगर बराज पर गंडक का डिस्चार्ज पौने तीन लाख क्यूसेक तक जा पहुंचा है। गंडक नदी डुमरिया घाट में खतरे के निशान से 99 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। कोसी नदी बराह क्षेत्र में 113 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर है। इसका डिस्चार्ज लगभग 2 लाख क्यूसेक पहुंच चुका है। बागमती का जलस्तर भी 24 घंटे में काफी ऊपर गया है। सीतामढ़ी के ढेंग में बागमती नदी खतरे के निशान से लगभग सवा मीटर ऊपर जबकि मुजफ्फरपुर में इसका जलस्तर खतरे के निशान से 92 सेंटीमीटर ऊपर है। अन्य नदियों की बात करें तो बूढ़ी गंडक रोसड़ा में खतरे के निशान से 34 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। समस्तीपुर में फिलहाल यह खतरे के निशान से नीचे है। कमला बलान नदी झंझारपुर में खतरे के निशान से सवा 2 मीटर ऊपर बह रही है। जयनगर में भी कमला बलान खतरे के निशान से लगभग सवा मीटर ऊपर है। मधुबनी में भूतही बलान में पहली बार इस साल खतरे के निशान के ऊपर बहना शुरू कर दिया है। 


उधर शिवहर जिले में बागमती का सुरक्षा बांध तो मोतिहारी जिले में तिलावे नदी का बांध पानी के दबाव से टूट गया है। इससे आसपास के गांवों में तेजी के साथ पानी फैला है। तटबंध टूटने की वजह से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण कोसी सीमांचल और पूर्वी बिहार की नदियां भी अब खतरे के निशान को पार कर गई हैं। निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है और लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है हालांकि सरकार की तरफ से गठबंधन पर चौकसी बढ़ा दी गई है। अररिया जिले में बकरा, घाघी, रतवा, परमान और नूना जैसी नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है और यहां भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

टैग्स