ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

वायरल है या कोरोना? बिहार में संक्रमण का आंकड़ा बढ़ा.. पटना में 82 केस मिले

PATNA : बिहार में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। ऐसे में लोग लगातार वायरल की चपेट में आ रहे हैं। कई लोगों को सर्दी–जुकाम और बुखार की शिकायत हो रही है लेकिन यह खबर आपको थोड़ा

वायरल है या कोरोना? बिहार में संक्रमण का आंकड़ा बढ़ा.. पटना में 82 केस मिले
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। ऐसे में लोग लगातार वायरल की चपेट में आ रहे हैं। कई लोगों को सर्दी–जुकाम और बुखार की शिकायत हो रही है लेकिन यह खबर आपको थोड़ा सा परेशान कर सकती है। बिहार में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। राज्य के अंदर पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 121 नए केस सामने आए हैं। पटना में सबसे ज्यादा 82 केस मिले हैं। ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि लोगों को वायरल अपनी चपेट में ले रहा है या फिर कोरोना? 


स्वास्थ्य विभाग ने बिहार में कोरोना संक्रमण को लेकर जो ताजा आंकड़े जारी किए हैं उसमें पटना के अंदर 24 घंटे में 82 नए मरीजों की पहचान की गई है। इसके बाद सबसे ज्यादा मरीज भागलपुर में मिले हैं। भागलपुर में 9 मरीजों की पहचान हुई है जबकि खगड़िया में 5 पूर्णिया में 7, मुंगेर में 6 नए मरीज मिले हैं। बांका बेगूसराय भोजपुर दरभंगा गया जहानाबाद रोहतास सारण शिवहर सीतामढ़ी जैसे जिलों में एक-एक मरीज की पहचान हुई है। नालंदा जिले में 2 नए मरीज मिले हैं। 


विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में फिलहाल कोरोना केस 716 एक्टिव केस हैं। बिहार में पिछले दिनों कोरोना के नए मरीज नहीं मिल रहे थे लेकिन अब एक बार फिर नए मरीज पाए जाने लगे हैं। त्योहारों का मौसम भी सामने है लिहाजा जरूरत है सतर्कता बरतने की और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करने की।

वायरल है या कोरोना? बिहार में संक्रमण का आंकड़ा बढ़ा.. पटना में 82 केस मिले

टैग्स