ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार में कोरोना से 33वीं मौत, दारोगा की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आयी

AURANGABAD: कोरोना से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से सामने आ रही है. औरंगाबाद में कोरोना वायरस से एक दारोगा की मौत हो गई है. इस मौत के साथ बिहार में कोरोना से मरने वालो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

AURANGABAD: कोरोना से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से सामने आ रही है. औरंगाबाद में कोरोना वायरस से एक दारोगा की मौत हो गई है. इस मौत के साथ बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या 33 पहुंच हो गई है. औरंगाबाद जिले में तैनात एक दारोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गई थी और बाद में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

बिहार में कोरोना से 33वीं मौत, दारोगा की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आयी


पुलिस लाइन सील

औरंगाबाद पुलिस लाइन को सील कर दिया गया है और तत्काल कई अधिकारियों और पुलिस के जवानों को क्वॉरेंटाइन में रहने को कहा गया है. पुलिस लाइन को सैनिटाइज किया जा रहा है.  मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई थी. शुरू में कहा जा रहा था कि दारोगा की हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है.  रिपोर्ट आने के बाद कई जवानों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है.



बिहार में अब तक 33 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 33 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. इसके अलावे दरभंगा में एक और औरंगाबाद में एक कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता