ब्रेकिंग
GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश

बिहार : चुनावी खर्च में बड़ा फर्जीवाड़ा, 10 करोड़ की गड़बड़ी अबतक पकड़ी गई

PATNA : बिहार में वित्तीय अनियमितता को लेकर यूं तो कई खबरें आती रहती हैं लेकिन ताजा मामला चुनावी खर्च में फर्जीवाड़े का है। खबर मधेपुरा से सामने आई है, जहां चुनावी खर्च में फर

बिहार : चुनावी खर्च में बड़ा फर्जीवाड़ा, 10 करोड़ की गड़बड़ी अबतक पकड़ी गई
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में वित्तीय अनियमितता को लेकर यूं तो कई खबरें आती रहती हैं लेकिन ताजा मामला चुनावी खर्च में फर्जीवाड़े का है। खबर मधेपुरा से सामने आई है, जहां चुनावी खर्च में फर्जीवाड़ा किया गया है। बीते साल में विधानसभा चुनाव के दौरान आवश्यक सामग्रियों को सप्लाई करने वाले सप्लायरों ने भुगतान के लिए जब बिल जमा किया तो पदाधिकारी दंग रह गए। 


चुनाव के दौरान स्टेशनरी, खाना-पीना, टेंट और अन्य तरह के सामग्रियों और सेवाओं पर लगभग 23 करोड़ का बिल सप्लायरों ने जमा कराया। पदाधिकारियों को आशंका हुई तो इसकी जांच कराई गई। जांच के बाद बिल घटकर 13 करोड़ पर आ गया। चुनाव के दौरान फर्जीवाड़े का खेल कैसा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 60 रुपये का मिलने वाला फूल झाड़ू लगभग 100 रुपये का दिखाया गया। इसी तरह नारियल झाड़ू जिसकी कीमत बाजार में 50 रुपये के आसपास है उसके लिए भी 100 रुपये का बिल दिया गया था। 



इस मामले को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय के तरफ से आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई है। कार्यालय ने इस गड़बड़ी की जानकारी दी है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने सप्लायरों के 9 बिल को फर्जी करार दिया है। अब इस मामले में आगे और जांच की जा रही है।

टैग्स