ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में चौथे चरण की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू: दांव पर लगी है दो केंद्रीय मंत्री और दो निवर्तमान सांसद की साख

MUNGER : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इस चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

बिहार में चौथे चरण की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू: दांव पर लगी है दो केंद्रीय मंत्री और दो निवर्तमान सांसद की साख
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इस चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन पांच सीटों पर कुल 55 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 51 पुरुष और 4 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। इस चरण में दो केंद्रीय मंत्रियों और दो मौजूदा सांसद के भाग्हैंय का भी फैसला होना है।


वहीं, आज की पांचों सीटों पर कुल 95 लाख, 83 हजार 662 मतदाता हैं। इनमें 50 लाख, 49 हजार, 656 पुरुष और 45 लाख, 33 हजार, 813 महिला मतदाता हैं। जबकि थर्ड जेंडर के 193 वोटर्स हैं। इनमें 100 साल से ज्यादा के 2814 वोटर्स हैं तो एक लाख 51 हजार, 482 वोटर्स पहली बार वोट देंगे। 92 हजार, 313 दिव्यांग वोटर्स के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। पांचों सीटों पर मात्र एक एनआरआई वोटर हैं।


इसके साथ ही चौथे फेज की पांच सीटों के लिए कुल 9447 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 1532 और ग्रामीण इलाकों में 7915 मतदान केंद्र हैं। 32 पिंक बूथ है, जहां सिर्फ महिला मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। 43 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। मुंगेर में एनडीए प्रत्याशी के तौर पर जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता महतो हैं। इस सीट पर अनीता महतो को टिकट देकर लालू प्रसाद यादव ने लड़ाई पूरी तरह अगड़ा बनाम पिछड़ा कर दिया है।


इसके अलावा इस बार समस्तीपुर लोकसभा सीट पर मुकाबला रोचक है। नीतीश कैबिनेट के दो मंत्रियों के बच्चे आमने-सामने हैं। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शाम्भवी चौधरी समस्तीपुर लोकसभा सीट से जेडीयू के लिए लोजपा रामविलास की कैंडिडेट हैं। वहीं जेडीयू के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी समस्तीपुर सुरक्षित सीट से कांग्रेस के कैंडिडेट हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें