ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

बिहार में छठे चरण के शिक्षक नियोजन में होगी देरी, अब 7 अप्रैल को जारी होगी मेरिट लिस्ट

PATNA : पीएम नरेन्द्र मोदी ने 22 मार्च यानि रविवार को 'जनता कर्फ्यू' कर दिया है। लेकिन कोरोना महामारी ने बिहार की तमाम गतिविधियों को पहले से ही ठप कर रखा है। शिक

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पीएम नरेन्द्र मोदी ने 22 मार्च यानि रविवार को 'जनता कर्फ्यू' कर दिया है। लेकिन  कोरोना महामारी ने बिहार की तमाम गतिविधियों को पहले से ही ठप कर रखा है। शिक्षकों के नियोजन प्रकिया पर भी इसका असर पड़ा है। बिहार में छठे चरण के शिक्षक प्रकिया में अब देरी होगी। शिक्षकों की मेरिट लिस्ट अब 7 अप्रैल को जारी होगी वहीं 11 और 13 अप्रैल को शिक्षकों को ज्वायनिंग लेटर बांटे जाएंगे।


शिक्षा विभाग ने कोरोना के मद्देनजर छठे चरण के शिक्षक नियोजन की नयी तिथि जारी की है। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक के पदों पर बहाल किये जाने वाले  अभ्यर्थियों की सूची अब 7 अप्रैल को जारी होगी।  शिक्षकों की मेधा सूची और रोस्टर बिंदु के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन  किया जाना है। वहीं शिक्षा विभाग चयनित शिक्षकों को 11 और 13 अप्रैल को नियोजन पत्र जारी करेगा।

बिहार में छठे चरण के शिक्षक नियोजन में होगी देरी, अब 7 अप्रैल को जारी होगी मेरिट लिस्ट

बता दें कि बिहार के तमाम स्कूल-कॉलेजों को कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर 31 मार्च तक बंद कर दिया गय़ा है। जिसकी वजह से शिक्षक नियोजन की तय़ तिथि तक नियोजन प्रकिया पूरी नहीं हो सकेगी। पहले 28 मार्च तक शिक्षकों की बहाली का काम पूरा होने का लक्ष्य तय किया गया था। 

बिहार में छठे चरण के शिक्षक नियोजन में होगी देरी, अब 7 अप्रैल को जारी होगी मेरिट लिस्ट

टैग्स