ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

बिहार में बंपर सरकारी नौकरी, 80 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति, जानिए आवेदन जमा करने का तरीका

PATNA : बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य में प्रारंभिक शिक्षकों के लगभग 80 हजार पदों पर शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में एक खास बदलाव किया जा रह

बिहार में बंपर सरकारी नौकरी, 80 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति, जानिए आवेदन जमा करने का तरीका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य में प्रारंभिक शिक्षकों के लगभग 80 हजार पदों पर शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में एक खास बदलाव किया जा रहा है. जिसके बाद से राज्य के नौ हजार नियोजन इकाइयों में आवेदन के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों को भाग-दौड़ नहीं करने होंगे. बल्कि उनके के लिए विभाग ने आवेदन जमा कराने की केंद्रीयकृत व्यवस्था की है. इसके लिए अब आवेदन आनलाइन करना है. फिर मिली आवेदनों को नियोजन प्रक्रिया पूरी करने के लिए संबंधित नियोजन इकाइयों को उपलब्ध करा दी जाएगी.


बता दें बिहार में छठे चरण की शिक्षक नियोजन प्रक्रिया अंतिम दौर में है. इस बीच शिक्षा विभाग ने सातवें चरण की शिक्षक नियुक्ति की तैयारी आरंभ कर दी है. शिक्षक नियोजन के अंतिम चरण में 48 हजार खाली पदों की सूची नौ हजार नियोजन इकाईयों से प्राप्त हुई है. इसके अलावा 31-32 हजार पद खाली होने का अनुमान है. इसीलिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव नए सिरे से सभी नियोजन इकाई और विद्यालय स्तर पर शिक्षकों के खाली स्थानों का आकलन करने का आदेश दिया है.


इसके बाद विषयवार और कोटिवार रिक्तियों की सूची शिक्षा विभाग के पोर्टल पर 27 जुलाई तक अपलोड की जाएगी. इसी बीच विभाग द्वारा शिक्षक नियोजन संबंधी शिड्यूल को भी तैयार कर लिया जाएगा. फिर अगस्त के पहले हफ्ते में सातवें चरण के शिक्षक नियोजन का शिड्यूल घोषित किया जाएगा.

टैग्स