ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

BJP नहीं भूली 19 लाख रोजगार की बात, संजय जायसवाल बोले- जनता को सभी वादों का हिसाब देंगे

PATNA : बिहार चुनाव में रोजगार का मुद्दा छाया रहा. आरजेडी की तरफ से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा कर जो बड़ा चुनावी कार्ड खेला. उसके जवाब म

BJP नहीं भूली 19 लाख रोजगार की बात, संजय जायसवाल बोले- जनता को सभी वादों का हिसाब देंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार चुनाव में रोजगार का मुद्दा छाया रहा. आरजेडी की तरफ से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा कर जो बड़ा चुनावी कार्ड खेला. उसके जवाब में उतरी भारतीय जनता पार्टी ने 19 लाख रोजगार देने का चुनावी वादा किया था. अब बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल का कहना है कि उनकी पार्टी इस चुनावी मुद्दे को नहीं भूली है. हम जनता से किया अपना वादा पूरा करेंगे.


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि बिहार में सड़क से लेकर बिजली तक और आधारभूत संरचना का विस्तार बताता है कि यहां रोजगार सृजन के अवसर ज्यादा हैं. हम जनता को हिसाब देंगे कि हमने बिहार के 19 लाख लोगों को कैसे रोजगार दिया हालांकि यह काम हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है लेकिन जनता से किया हर वादा हम पूरा करेंगे.


बिहार के विकास के लिए डॉक्टर संजय जयसवाल ने केंद्र सरकार की तरफ से मिल रही सहायता की जमकर चर्चा की है. बिहार के विकास के लिए डॉक्टर संजय जयसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फुल क्रेडिट देते हुए कहा है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार को पिछले 3 सालों में केंद्र सरकार ने पूरी मदद की है. बिहार में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद केंद्र ने दिल खोलकर राज्य की मदद की और विकास योजनाओं में पूरा सहयोग दिया.


जयसवाल ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार का चेहरा आगे रखकर पार्टी ने चुनाव लड़ा है और हमने अगर नीतीश का नेतृत्व स्वीकार किया है तो इसके आगे सारे सवाल खत्म हो जाते हैं.  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें