ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार में BJP चुनाव समिति की अहम बैठक, जानिए किन मुद्दों पर बनी सहमति

PATNA : देश के अंदर अगले कुछ महीनों में लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर देश की तमाम राजनीतिक पार्टी अपने कैंडिडेट तय करने में जूट गई है। इसी कड़ी में अब बिहार भाजपा म

बिहार में BJP चुनाव समिति की अहम बैठक, जानिए किन मुद्दों पर बनी सहमति
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश के अंदर अगले कुछ महीनों में लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर देश की तमाम राजनीतिक पार्टी अपने कैंडिडेट तय करने में जूट गई है। इसी कड़ी में अब बिहार भाजपा में भी कैंडिडेट तय करने को लेकर मंथन शुरू हो गया है। मंगलवार को बिहार भाजपा चुनाव समिति की बैठक हुई और इसमें कई एजेंडों पर बातचीत हुई है। 


दरअसल, पार्टी ने बीते दिनों अपनी 17 सीटिंग सीटों के लिए एक-एक पर्यवेक्षक तैनात किए थे। मंगलवार को बिहार प्रभारी ने हरेक पर्यवेक्षक से एक-एक कर बातचीत की। पर्यवेक्षकों ने औसतन चार-छह नाम एक-एक लोकसभा क्षेत्र के लिए दिए हैं। चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर विचार किया गया। अब जल्द ही हर एक लोकसभा के लिए तीन-तीन नामों का चयन किया जाएगा। इसके बाद यही सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। 


मालूम हो कि, दिल्ली में होने वाली चुनाव समिति की बैठक में इन्हीं नामों पर विचार किया जाएगा। बैठक में पार्टी ने पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल को चुनाव समिति का सचिव बनाया गया। इस बैठक डिप्टी सीएम सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई चुनाव समिति की बैठक में बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े के अलावा सह प्रभारी सांसद दीपक प्रकाश, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विस अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद सुशील कुमार मोदी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, मंत्री डॉ प्रेम कुमार सहित अन्य नेता शामिल हुए। 


आपको बताते चलें कि, लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होने में चंद दिन ही बचे हैं, पर अब-तक बिहार में सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन में दोनों ही गठबंधन दलों के बीच पेंच फंसा हुआ है। राज्य में 40 सीटें हैं। इनमें 17-17 सीटें पिछले चुनाव में एनडीए के तहत भाजपा-जदयू तथा छह लोजपा को दी गयी थीं। इस बार एनडीए में पिछले साल से ज्याद दल जुड़ गये हैं। इसको लेकर इस बार सीट बंटवारे की क्या कसौटी होगी, इसपर अब भी मंथन जारी है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें