ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

बिहार में बिना राशन कार्ड वालों को भी मिलेगा आनाज, सीएम नीतीश ने लिया बड़ा फैसला

PATNA : कोरोना संकट की इस महामारी में लोगों को खाने पीने की भी दिक्कतें हो रही हैं. अन्य प्रदेशों में फंसे बिहारी भी सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं. कोरोना संकट की महामारी मे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट की इस महामारी में लोगों को खाने पीने की भी दिक्कतें हो रही हैं. अन्य प्रदेशों में फंसे बिहारी भी सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं. कोरोना संकट की महामारी में बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला लिया है. बिहार में बिना राशन कार्ड वालों को भी अनाज दिया जायेगा. इस संकट की स्थिति में कोई भी व्यक्ति भोजन के लिए नहीं तड़पेगा, सरकार हर किसी तक मदद पहुंचाने का दावा कर रही है. 


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन में मदद के लिए राज्य के राशन कार्डधारी परिवार को बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये भेजा जा रहा है वहीं बिना राशनकार्ड वाले परिवारों की भी सहायता की जाएगी. सीएम ने कहा कि ह भी निर्णय लिया गया है कि जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी जीविका समूहों के माध्यम से चिन्हति कर उनकी मदद की जाएगी. इसके लिये ऐसे परिवारों की पहचान का कार्य शुरू कर दिया गया है तथा शीघ्र ही इन परिवारों की पहचान कर उनकी भी मदद की जाएगी. 


सीएम नीतीश ने ‘जनता के नाम संदेश’ में कहा कि बिहार के सभी राशनकार्ड धारियों को एक-एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं. इसके तहत अब तक 94 लाख 85 हजार कार्डधारियों को राशि अंतरित कर दी गयी है. शेष कार्डधारियों के खाते में भी राशि शीघ्र भेज दी जाएगी. उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि जो जहां हैं, वहीं रहें. किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है. सर्कार की ओर से हर किसी को मदद की जा रही है. लोगों के सहयोग से ही इस महामारी के ऊपर विजय हासिल की जा सकती है.

टैग्स