ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार में कोरोना संकट के बीच मौसम का कहर, आंधी-बारिश और वज्रपात से 8 लोगों की मौत

PATNA: कोरोना संकट के बीच सोमवार को आयी आंधी-बारिश और तूफान ने कहर बरपाया है. बिहार के अलग-अलग जिलों में 8 लोगों की मौत हुई है. इस दौरान कई लोग झुलस गए है. कई मवेशियों क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: कोरोना संकट के बीच सोमवार को आयी आंधी-बारिश और तूफान  ने कहर बरपाया है. बिहार के अलग-अलग जिलों में 8 लोगों की मौत हुई है. इस दौरान कई लोग झुलस गए है. कई मवेशियों की भी जान गई है. 

इन जिलों में हुई मौत

बारिश के साथ वज्रपात से मधुबनी में तीन लोगों की मौत हो गई. अररिया जिले में 3 लोगों की मौत हो गई. कुर्साकांटा में  एक महिला, सिकटी के ढेंगरी में लड़की और पलासी में एक शख्स की मौत हो गई है. जबकि 16 लोग झुलस गए है. पूर्णिया के अमौर नाबालिग लड़की की मौत हो गई है. समस्तीपुर में एक शख्स की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग अपने –अपने काम से निकले थे. अचानक मौसम खराब हो गया तो कई पेड़ के नीचे छुपा तो पेड़ से दबकर और वज्रपात से मौत हो गई. इस दौरान कई मवेशियों की भी मौत हुई है. बता दें कि सोमवार को कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी. इस दौरान वज्रपात भी हुआ. बता दें कि शनिवार को भी बिहार में आई आफत की बारिश और आंधी ने 7 लोगों की जान ले ली है. ठनका गिरने की वजह से सूबे में 7 लोगों की मौत हुई हुई थी.