ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

बिहार : बिजली कटने की समस्‍या होगी पूरी तरह दूर, मिलने लगेगी अतिरिक्त 559 मेगावाट बिजली

AURANGABAD : बिहार के लोगों को अब और अधिक देर तक बिजली मिल सकेगी. साथ ही छोटे शहरों में भी बिजली कटौती की समस्‍या अब कम होगी. बता दें औरंगाबाद के नवीनगर थर्मल पावर स्‍टेशन की 660 मेगावाट की

बिहार : बिजली कटने की समस्‍या होगी पूरी तरह दूर, मिलने लगेगी अतिरिक्त 559 मेगावाट बिजली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार के लोगों को अब और अधिक देर तक बिजली मिल सकेगी. साथ ही छोटे शहरों में भी बिजली कटौती की समस्‍या अब कम होगी. बता दें औरंगाबाद के नवीनगर थर्मल पावर स्‍टेशन की 660 मेगावाट की तीसरी और अंतिम इकाई से विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो गया है. रविवार को इस यूनिट ने केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग के मापदंडों के अनुरूप अपने 72 घंटे का फुल लोड ट्रायल रन ऑपरेशन सफलतापूर्वक कमीशन कर लिया. 


NTPC के प्रवक्ता विश्वनाथ चंदन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय ने इस परियोजना की 84.8 प्रतिशत बिजली गृह राज्य यानी बिहार को आवंटित की है. और शेष बिजली उत्तर प्रदेश, झारखंड और सिक्किम को मिलेगी. नवीनगर परियोजना के मुख्य कार्यकरी अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि तीसरी इकाई के चालू हो जाने के बाद बिहार को इस प्रोजेक्ट से कुल 1680 मेगावाट बिजली मिलने लगेगी. केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने इसकी 84.8 प्रतिशत बिजली गृह राज्य बिहार को आवंटित की है. बाकी बिजली उत्तर प्रदेश, झारखंड और सिक्किम को आवंटित की गई है.



वही नवीनगर परियोजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि परियोजना की तीसरी इकाई के 72 घंटे फुल लोड ट्रायल-रन के साथ कमीशन किया गया. और साथ ही वाणिज्यिक उत्पादन भी जल्द शुरू हो जाएगा. इस तरह से नवीनगर पावर जेनेरटिंग कंपनी की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 1320 से बढ़कर 1980 मेगावाट हो गई है. दूसरी तरफ नवीनगर पावर जेनरेटिंग कंपनी के निदेशक सीतल कुमार के बताया कि टीम एनपीजीसी ने कोरोना महामारी की चुनौतियों के बीच इस लक्ष्य को जिस टीम भावना और जुझारूपन के साथ हासिल किया है. वह उपलब्धि के रूप में एनटीपीसी में अरसे तक याद रखा जाएगा.

टैग्स