ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! बस से स्कूली बच्चे को उठा ले गए बदमाश,मारपीट कर छोड़ा वापस

BEGUSARI : बिहार में एक बार फिर से अपहरण उद्योग तेजी से पनप रहा है। राज्य के अंदर शायद की कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से इस तरह के मामले निकल कर सामने नहीं आती हो। इस

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! बस से स्कूली बच्चे को उठा ले गए बदमाश,मारपीट कर छोड़ा वापस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARI : बिहार में एक बार फिर से अपहरण उद्योग तेजी से पनप रहा है। राज्य के अंदर शायद की कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से इस तरह के मामले निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां बदमाशों ने एक स्कूली छात्र को अपहरण कर लिया। उसके बाद जमकर पिटाई कर डाली और फिर कुछ घंटे बाद स्कूल पहुंचाया। वहीं, इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि कुछ घंटे के अंदर ही बाइक सवार लोगों ने छात्र की पिटाई कर डाली। यह पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र की कचहरी रोड की है। 


मिली जानकारी के अनुसार, चंदन चौधरी किराए पर शहर के ट्रैफिक चौक के पास रहता है जहां आज उसका पुत्र नवमी कक्षा का छात्र साहिल कुमार कचहरी रोड में स्कूल जाने के लिए स्कूल बस में बैठा था तभी एक बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे और स्कूल बस से मारपीट कर उसके बेटे को  उठा लिया और उसे बाइक पर लेकर फरार हो गया। बाइक सवार पहले पानगाछी फिर भैरवार गांव की तरफ  गया और बच्चे पिटाई की और फिर रमजानपुर के पास स्कूल गेट पर पहुंचा दिया।


 वहीं, इस घटना को लेकर छात्र ने बताया कि उसे किडनैप करने वाले दोनों लोगों ने पहले कंडक्टर को बार-बार धमकी दे रहे थे। उसके बाद उसे बस से उतारकर अपने साथ ले गया और मारपीट कर स्कूल पर पहुंचा दिया है। वहीं, स्कूल बस जे ड्राइवर के तरफ से अपहरण की सुचना मिलने के बाद  जिले की पुलिस हरकत में आई । 


इधर, नगर थाना की पुलिस छात्र को थाना लाई है और उससे पूछताछ की जा रही है।इसके साथ ही बाइक सवार दो लोगों की पहचान की जा रही है। यह मामला सिर्फ कंडक्टर को धमकी देने का है या और कुछ है इसकी जांच पुलिस कर रही है। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि दोनों आरोपियों ने किस वजह से छात्र को बीच बाजार से स्कूल बस से उठाकर ले गए और फिर पिटाई कर स्कूल पहुंचा दिया। फिलहाल उन बाइक सवार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता