ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सुबह -सुबह बीच चौराहे पर गोली मारकर युवक की हत्या, इलाके में हड़कंप का माहौल

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सुबह -सुबह बीच चौराहे पर गोली मारकर युवक की हत्या, इलाके में हड़कंप का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सुबह - सुबह बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को बीच चौराहे पर गोलियों से छलनी कर डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौक पर सुबह-सुबह एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद पुरे इलाके में कोहराम का माहौल बना हुआ है। लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इस हत्या के पीछे का मकसद क्या है। इस घटना के बाद आसपास स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई है। 


बताया जाता है कि, इस मृतक युवक का स्थानीय रामराजी मोहल्ला के अफरोज खत्री है। उसके भाई का दुकान रामबाग चौक पर मटन का है प्रतिदिन की तरह हुआ आता जाता था। इसी क्रम में अज्ञात बाइक सावरा अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।इस हत्या के पीछे क्या कुछ कारण है इसका खुलासा नहीं हुआ। लेकिन, फिलहाल कई तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। इस  घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मिथुनपुरा थाना पुलिस मामले की जांच में जूट गई है।