ब्रेकिंग
दवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उताराबिहार में हर महीने मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस, सभी ग्राम पंचायतों में होगा आयोजन; सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ‘यह हत्या है, दोषियों को फांसी होनी चाहिए’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले बिहार के पूर्व DGP अभयानंदBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उताराबिहार में हर महीने मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस, सभी ग्राम पंचायतों में होगा आयोजन; सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ‘यह हत्या है, दोषियों को फांसी होनी चाहिए’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले बिहार के पूर्व DGP अभयानंदBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनी

बिहार में मौसम का यू-टर्न: बारिश के बाद पछुआ ने बढ़ाई कनकनी, जानिए.. कब मिलेगी राहत ?

PATNA: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश का असर उत्तर भारत के मौसम पर दिख रहा है और तेज पछुआ हवाओं का दौर जारी है। पहाड़ी राज्यों वर्फबारी और बारिश की वजह से ठंड एक बार फिर बढ़ ग

बिहार में मौसम का यू-टर्न: बारिश के बाद पछुआ ने बढ़ाई कनकनी, जानिए.. कब मिलेगी राहत ?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश का असर उत्तर भारत के मौसम पर दिख रहा है और तेज पछुआ हवाओं का दौर जारी है। पहाड़ी राज्यों वर्फबारी और बारिश की वजह से ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के अलग अलग इलाकों में हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट होने की संभावना है। जिसके कारण सुबह के वक्त ठंड फिर बढ़ सकती है।


मौसम विभाग ने 6 फरवरी को बिहार, झारखंड समेत पूर्वोतत्र भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।उत्तर भारत में फिलहाल तेज पछुआ हवाएं चलेंगी और ठंड अभी जारी रहेगी। पटना सहित राज्यभर में मंगलवार से तीन दिनों तक पछुआ हवा जोर पकड़ेगा, जिसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के क्रमिक गिरावट आने का पूर्वानुमान है। जिसके कारण लोगों को एक बार फिर से ठंड का एहसास होगा।


बारिश के बाद मौसम साफ होने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है हालांकि शुक्रवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगा।सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिस कारण दिन में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। सोमवार को राजधानी सहित 24 जिलों में बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहने के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।