ब्रेकिंग
BIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असर

बिहार में झटका देने वाली है बिजली, कंपनियों ने 3 फीसदी महंगी दरों का दिया प्रस्ताव

PATNA : बिहार में उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई बिजली की दरें झटका दे सकती हैं। बिजली कंपनियों ने बिजली दरों में अधिकतम 3 फ़ीसदी तक वृद्धि का प्रस्ताव बिहार विद्युत विनियामक आयोग को

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई बिजली की दरें झटका दे सकती हैं। बिजली कंपनियों ने बिजली दरों में अधिकतम 3 फ़ीसदी तक वृद्धि का प्रस्ताव बिहार विद्युत विनियामक आयोग को दिया है। अब आयोग इस मामले पर सभी पक्षों से राय लेने के बाद अंतिम फैसला लेगा। बढ़ी हुई बिजली की नई दरें अप्रैल 2020 से लागू होंगी।


बिजली कंपनियों की तरफ से साल के नवंबर महीने में नई बिजली दरों का प्रस्ताव विनियामक आयोग को भेजा जाता है। कंपनियों की तरफ से आने वाले वर्ष के लिए नई दरों का प्रस्ताव आयोग को भेज दिया गया है। अब विद्युत विनियामक आयोग कंपनियों की तरफ से दिए गए प्रस्ताव का अध्ययन करेगा। आयोग कंपनियों के प्रस्ताव पर राज्य के सभी प्रमंडलों में आम लोगों से जनसुनवाई शिविर के जरिए राय लेगा। इसके बाद आयोग की तरफ से अंतिम फैसला लिया जाएगा। 

आपको बता दें कि सरकार की तरफ से बिजली कंपनियों द्वारा तय की गई दरों के ऊपर उपभोक्ताओं को अलग से सब्सिडी दी जाती रही है फिलहाल शहरी इलाके के घरेलू उपभोक्ताओं को 1 से 100 यूनिट के लिए सब्सिडी छूट के साथ 4.32 रुपये, 200 यूनिट तक 5.12 रुपये, 300 यूनिट तक 5.97 रुपये और 300 से अधिक के यूनिट के इस्तेमाल पर 6.77 रुपये की दर से भुगतान करना होता है।