ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला, देखिए.. पूरी लिस्ट

PATNA: बड़ी खबर बिहार के पुलिस महकमें से सामने आ रही है। सरकार ने बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। कुल 55 डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला, देखिए.. पूरी लिस्ट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बड़ी खबर बिहार के पुलिस महकमें से सामने आ रही है। सरकार ने बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। कुल 55 डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सरकार की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।


दरअसल, बिहार की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर बने हुए हैं और लगातार सरकार से जवाब मांग रहे हैं। विधि व्यवस्था को लेकर हो रही फजीहत के बाद सरकार ने राज्य के लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने के लिए डीएसपी स्तर के 55 अधिकारियों का तबादला कर दिया है।


गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, जमुई में तैनात डीएसपी उमेश कुमार को मुजफ्फरपुर का रेल डीएसपी बनाया गया है। पटना के मद्यनिषेध डीएसपी मनीष आनंद को जमालपुर का रेल डीएसपी बनाया गया है वहीं पटना में ही तैनात मद्यनिषेध के डीएसपी नवीन कुमार को समस्तीपुर का रेल डीएसपी बनाया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना का इंतजार कर रहे मनोज कुमार सुधांशु को भोजपुर के ट्रैफिक डीएसपी नियुक्त किया गया है।


वहीं बगहा के वाल्मीकिनगर में तैनात धीरज कुमार को मुजफ्फरपुर का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। पटना में तैनात बसंती टुड्डू को सारण का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। पटना में ही आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी कौशल किशोर कमल को पूर्णिया का ट्रैफिक डीएसपी नियुक्त किया गया है। पटना में विशेष सशस्त्र पुलिस बल में तैनात सद्दाम हुसैन को कटिहार का ट्रैफिक डीएसपी, जमुई में तैनात डीएसपी आशीष कुमार सिंह को भागलपुर का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है जबकि पटना में विशेष सशस्त्र पुलिस बल में तैनात प्रभात रंजन को मुंगेर का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। इसके साथ ही अन्य जिलों के भी डीएसपी स्तर के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। 


बिहार में बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला, देखिए.. पूरी लिस्ट


बिहार में बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला, देखिए.. पूरी लिस्ट


बिहार में बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला, देखिए.. पूरी लिस्ट


बिहार में बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला, देखिए.. पूरी लिस्ट


बिहार में बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला, देखिए.. पूरी लिस्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें