ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

शिक्षा विभाग ने बाढ़ से हुए स्कूलों की क्षति की मांगी रिपोर्ट, बिहार के 18 जिले हुए है प्रभावित

PATNA: बिहार में बाढ़ ने 18 जिलों में कहर बरपाया जिसके कारण कई जिलों में स्कूलें क्षतिग्रस्त हो गई. कई कटाव में स्कूल नदी में समा गए है. अब शिक्षा विभाग ने 18 जिलों से स्कूलो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  बिहार में बाढ़ ने 18 जिलों में कहर बरपाया जिसके कारण कई जिलों में स्कूलें क्षतिग्रस्त हो गई. कई कटाव में स्कूल नदी में समा गए है. अब शिक्षा विभाग ने 18 जिलों से स्कूलों के आधारभूत संरचना समेत अन्य क्षति की रिपोर्ट मांगी है.  इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों के प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को आदेश दिया है.

बताया जा रहा है कि बीईपी के असैनिक कार्य प्रबंधक भोला प्रसाद सिंह ने जिलों को भेजे पत्र में कहा है कि यदि बाढ़ के कारण आपके जिले के विद्यालय भवनों के आधारभूत संरचना में कोई क्षति आयी है तो क्षति का विस्तृत आंकलन करते हुए भेजे. इसके साथ ही आपदा विभाग सौपे. 

यह भी कहा गया है कि अगर कोई एक सप्ताह के अंदर कोई रिपोर्ट कोई जिला नहीं भेजता है तो माना जाएगा कि उस जिले में स्कूलों को कोई क्षति नहीं हुई है. स्कूलों की मरम्मती और निर्माण के लिए पैसे की जरूरत नहीं है. बता दें कि मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, किशनगंज, गोपालगंज, सारण समेत 18 जिला बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.