ब्रेकिंग
जमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रही

बिहार: अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ एक्शन, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई अस्पतालों को किया सील; मरीजों को सदर अस्पताल भेजा

JEHANABAD: बिहार के जहानाबाद में अवैध रूप से संचालित कई निजी नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग का डंडा चला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर कई अवैध अस्पतालों को सील कर दिया ह

बिहार: अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ एक्शन, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई अस्पतालों को किया सील; मरीजों को सदर अस्पताल भेजा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार के जहानाबाद में अवैध रूप से संचालित कई निजी नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग का डंडा चला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर कई अवैध अस्पतालों को सील कर दिया है। इन अस्पतालों में भर्ती मरीजों को सदर अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, जहानाबाद शहर में कुछ दिन पहले अवैध रूप से संचालित कई नर्सिंग होम को सील किया गया था लेकिन उस नर्सिंग होम में फिर से इलाज किया जा रहा था। सिविल सर्जन को किसी ने इसकी शिकायत की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी दल का गठन किया। स्वास्थ विभाग की टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।


नर्सिंग होम चलाने वालों की यह खबर मिली कि प्रशासन के द्वारा छापेमारी की जा रही है तो पूरे नर्सिंग होम में हड़कंप मच गया। छापेमारी दल की आंख में धूल झोंक कर डॉक्टर और कर्मी फरार हो गए। डॉक्टर प्रभात कुमार ने बताया कि जिले में जो भी अवैध नर्सिंग होम संचालित रहे हैं उनके खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।


बता दें कि प्रशासन द्वारा लगातार अवैध नर्सिंग होम चलाने वालों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अवैध नर्सिंग होम चलने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। भोले भाले मरीज को ठगी का शिकार बना कर अपनी नर्सिंग होम में भर्ती कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता