ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार में एक और कोरोना मरीज की मौत, दो दिन पहले NMCH में कराया गया था भर्ती

PATNA: बिहार में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है. जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह पश्चिम चंपारण के नौतन के रहने वाले थे. सांस लेने में परेशानी होने के बाद 17 जून

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:   बिहार में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है. जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह पश्चिम चंपारण के नौतन के रहने वाले थे. सांस लेने में परेशानी होने के बाद 17 जून को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद आज उनकी मौत हो गई. 

गुरुवार को 5 लोगों की हुई थी मौत

गुरुवार को 5 कोरोना मरीज की मौत हुई थी. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है. कोरोना संक्रमित दो मरीजों ने इलाज के दौरान एनएमसीएच अस्पताल में दम तोड़ दिया था. 

बिहार में अब तक 45 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 45 लोगों की मौत हो चुकी है. बेगूसराय, दरभंगा, खगड़िया, सारण और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा भोजपुर, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर,  गया, जमुई, कटिहार,  मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नवादा,, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.

कोरोना के मिले 138 नए मरीज

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को पहला अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 138 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 7178 हो गया है.



टैग्स