ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

बिहार में अगले 48 घंटे के लिए बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

PATNA : बिहार में जून महीने के अंदर हुई लगातार बारिश के बाद अब जुलाई महीने में भी बारिश का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्

बिहार में अगले 48 घंटे के लिए बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में जून महीने के अंदर हुई लगातार बारिश के बाद अब जुलाई महीने में भी बारिश का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश से देखने को मिली है जबकि उत्तर बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश भी हुई है। अब अगले 48 घंटों के लिए पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है साथ ही साथ वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है। 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कुछ जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। यह ज्यादातर जिले उत्तर बिहार के हैं। पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण के साथ-साथ सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन 10 जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान दिया गया है। 24 घंटे में राज्य के उत्तरी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई जिसमें बीरपुर में 180 मिलीमीटर, तैयबपुर में 130 मिलीमीटर भीम नगर और बगहा में 110 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।


दरअसल मौसम विज्ञान केंद्र ने जो अपडेट जारी किया है उसके मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मानसून की टर्फ लाइन यूपी से बिहार होते हुए बंगाल से असम तक जा रही है। साथ ही एक दूसरी टर्फ लाइन उत्तर पूर्व बिहार से उड़ीसा तक बनी हुई है। इसके असर का नतीजा है कि राज्य के उत्तरी और दक्षिणी पश्चिमी इलाके में अभी भी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट के साथ-साथ मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।

टैग्स