ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

बिहार में अब विधायकों और विधान पार्षदों को लगेगा कोरोना का टीका, विधानमंडल में कल से होगी शुरुआत

PATNA : बिहार में अब माननीयों को कोरोना वैक्सीन दिया जाएगा. विधायकों और विधान पार्षदों को कोरोनावायरस का टीका दिए जाने का काम कल यानी 1 मार्च से शुरू होगा. बिहार विधानसभा के अध्यक्

बिहार में अब विधायकों और विधान पार्षदों को लगेगा कोरोना का टीका, विधानमंडल में कल से होगी शुरुआत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अब माननीयों को कोरोना वैक्सीन दिया जाएगा. विधायकों और विधान पार्षदों को कोरोनावायरस का टीका दिए जाने का काम कल यानी 1 मार्च से शुरू होगा. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इसके लिए पहल की थी और अब बिहार सरकार कल से बिहार विधानसभा परिसर में माननीयों को टीका देने का काम शुरू करेगी.


विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों के साथ साथ विधानमंडल सचिवालय में काम करने वाले तमाम कर्मियों को भी कोरोना का टीका दिया जाएगा. आपको बता दें कि भारत में राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हो गई थी. सबसे पहले हैल्थ केयर वर्कर्स और 2 फरवरी से फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन देना शुरू किया गया. अब 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. साथ ही 45 साल से ज्यादा उम्र के वो लोगों भी वैक्सीन की डोज दी जाएगी जिन्हें गंभीर बीमारी है. इसको लेकर केंद्र और राज्य सरकारों ने तैयारी पूरी कर ली है. जहां केंद्र सरकार के अस्पतालों में ये वैक्सीन डोज मुफ्त में दी जाएगी तो निजी अस्पताल में इसके लिए 250 रुपए की अधिकतम सीमा तय कर दी गई है. 


वहीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की पहल पर बिहार सरकार ने बिहार विधानमंडल के सभी माननीय सदस्यों सहित बिहार विधानसभा तथा बिहार विधान परिषद् सचिवालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के बीच कोरोना टीकाकरण कराने का फैसला लिया है जिसकी शुरुआत कल से की जाएगी. 

टैग्स