ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

बिहार में आज से शुरू हो गया अनलॉक-3, अब पहले से ज्यादा मिल रही है छूट

PATNA : कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के साथ सरकार ने बिहार में लॉकडाउन खत्म किया, पहले अनलॉक वन और टू का दौर आया और अब बिहार में अनलॉक-3 की शुरुआत हो गई है। बिहार में आज यानी

बिहार में आज से शुरू हो गया अनलॉक-3, अब पहले से ज्यादा मिल रही है छूट
Editor
3 मिनट

PATNA : कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के साथ सरकार ने बिहार में लॉकडाउन खत्म किया, पहले अनलॉक वन और टू का दौर आया और अब बिहार में अनलॉक-3 की शुरुआत हो गई है। बिहार में आज यानी बुधवार से अनलॉक-3 में प्रभावी हो गया है। पहले के मुकाबले अब छूट का दायरा बढ़ाया गया है। अब दुकानें देर तक खुली रहेंगी। इसके अलावा भी इस अनलॉक में कई सहूलियतें दी गई हैं। सरकारी और निजी दफ्तरों में अब पूरी क्षमता से काम होगा। आज सुबह 6 बजे से पार्क और उद्यान भी  खुल गए हैं जो 12 बजे तक खुले रहेंगे।



हालांकि सरकार ने पार्कों में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने को कहा है। लोगों को मास्क का इस्तेमाल जरूर करना होगा। आपको याद दिला दें कि सरकार ने 5 मई से 8 जून तक लॉकडाउन लगाया था। 9 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई। अनलॉक के दो चरणों के बाद बुधवार से अनलॉक- 3 प्रभावी हो रहा है। दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगी। पहले यह शाम 6 बजे तक के लिए ही था, जिसे एक घंटे बढ़ा दिया गया है। हालांकि सभी तरह की दुकानें एक साथ नहीं खुलेंगी। जिला प्रशासन द्वारा तय शर्तों के अनुसार दुकानें पहले की तरह एक दिन बीच कर ही खुलेंगी। सरकारी के साथ निजी दफ्तरों में अब सभी इम्प्लाई आ पाएंगे।




शादी समारोह में लोगों की मौजूदगी की तय सीमा को बढ़ाया गया है। अनलॉक-3 में 20 की बजाय अब 25 लोगों को शामिल होने की मंजूरी दी गई है। हालांकि अभी भी डीजे और बाजात निकालने की इजाजत नहीं होगी। विवाह समारोह की जानकारी स्थानीय थाने को देनी होगी। श्राद्ध कार्यक्रम और अंतिम संस्कार में भी अधिकतम 25 लोग उपस्थित रह सकते हैं। नाइट कर्फ्यू भी लागू रहेगा। नाइट कर्फ्यू के समय में जरूर बदलाव किया गया है। बिहार में नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह के 5 बजे है तक प्रभावी होगा। अभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों के साथ मॉल, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल, स्टेडियम और जिम को बंद रखा गया है। सार्वजनिक स्थलों पर कोई आयोजन नहीं होगा।

टैग्स