ब्रेकिंग
Bihar News: हाईवे पर गाड़ी खराब हुई या हुआ हादसा तो नहीं होना पड़ेगा परेशान, बस एक QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी अस्पताल से लेकर अधिकारियों तक की जानकारी✦बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी✦Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म✦मुंगेर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 खोखे बरामद; जमीन विवाद में भू-माफियाओं पर शक, इलाके में मचा हड़कंप!✦Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट✦Bihar News: हाईवे पर गाड़ी खराब हुई या हुआ हादसा तो नहीं होना पड़ेगा परेशान, बस एक QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी अस्पताल से लेकर अधिकारियों तक की जानकारी✦बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी✦Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म✦मुंगेर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 खोखे बरामद; जमीन विवाद में भू-माफियाओं पर शक, इलाके में मचा हड़कंप!✦Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट

बिहार में आज से लॉकडाउन 4 लागू, बाजार में लौटेगी रौनक.. बदल गयी है गाइडलाइन

PATNA : बिहार में आज से लॉकडाउन 4 की शुरुआत हो गई है। लॉकडाउन 4 आज 2 जून से शुरू होकर 8 जून तक बिहार में प्रभावी रहेगा। लॉकडाउन 3 के मुकाबले इस नए लॉकडाउन में छूट का दायरा सरक

बिहार में आज से लॉकडाउन 4 लागू, बाजार में लौटेगी रौनक.. बदल  गयी है गाइडलाइन
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार में आज से लॉकडाउन 4 की शुरुआत हो गई है। लॉकडाउन 4 आज 2 जून से शुरू होकर 8 जून तक बिहार में प्रभावी रहेगा। लॉकडाउन 3 के मुकाबले इस नए लॉकडाउन में छूट का दायरा सरकार ने बढ़ाया है। लॉकडाउन 4 की शुरुआत के साथ आज से बाजारों में रौनक लौटने वाली है। इसके साथ ही साथ से सरकारी कार्यालयों में भी अब तो कर्मियों की उपस्थिति देखी जा रही है। 25 फीसदी कर्मियों के साथ सरकारी कार्यालयों में काम तकरीबन महीने भर बाद शुरू हो गया है। 


राजधानी पटना में जिला प्रशासन की तरफ से दुकानों को तीन केटेगरी में बांटकर खोलने का आदेश दिया गया है। सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक अब दुकानें खुल पाएंगे। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें हर दिन खुलेगी जबकि बाकी दुकानों को अल्टरनेट डे पर खोलने का शेड्यूल बनाया गया है। हालांकि लॉकडाउन 4 में भी किसी भी तरह के धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेलकूद की गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। प्राइवेट ऑफिस भी बंद रहेंगे। शादी और श्राद्ध जैसे आयोजनों में 20 व्यक्ति ही शामिल हो पाएंगे। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, ट्रेनिंग सेंटर, शैक्षणिक संस्थान पहले की तरह बंद रहेंगे और परीक्षाएं भी आयोजित नहीं होंगी।


दुकानों को खोलनेके लिए जिला प्रशासन ने उसे 3 कैटेगरी में बंटा है। पहली कैटेगरी की दुकान आवश्यक वस्तुओं की होंगी जो।हर दिन सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी। किराना दुकान, डेयरी मिल्क बूथ, फल-सब्जी मंडी, मीट एवं मछली की दुकानें, अनाज मंडी, जन वितरण प्रणाली की दुकान, उर्वरक, बीज, कीटनाशक और कृषि यंत्रों से संबंधित प्रतिष्ठान या दुकान। पशु चारा की दुकान, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी एवं आवश्यक सेवाएं हर दिन खुलेंगी। 


सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यह दुकानें खुलेंगी


इलेक्ट्रिकल सामान : पंखा, कूलर, एयर कंडीशनर, मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप एवं बैटरी


• सैलून एवं पार्लर • ऑटोमोबाइल वर्कशॉप


• गैरेज सर्विसिंग सेंटर • हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की दुकान


• टायर एवं ट्यूब की दुकान मोटरसाइकिल मरम्मत की दुकान • साइकिल की दुकान • वाहन प्रदूषण जांच केंद्र• फर्नीचर की


दुकान स्टेशनरी • सौंदर्य प्रसाधन


मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को यह दुकानें खुलेंगी


• कपड़ा • बर्तन • सोना-चांदी की दुकान


खेलकूद सामग्री• ड्राई क्लीनर्स


• जूता चप्पल


• निर्माण सामग्री भंडारण एवं बिक्री से


संबंधित दुकान • सीमेंट, स्टील, बालू, स्टोन, प्लास्टिक


पाइप, हार्डवेयर, सेनेटरी फिटिंग, लोहा, पेंट्स, शटरिंग सामग्री









टैग्स