ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

दूसरी लहर के बाद पहली बार आज क्लास वन से खुलेंगे स्कूल, जोखिम ने कई बड़े स्कूलों का रोका कदम

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद आज पहली बार क्लास वन से लेकर आठवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खुल रहे हैं। 50 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूलों को खोलने का आदेश सरकार ने दि

दूसरी लहर के बाद पहली बार आज क्लास वन से खुलेंगे स्कूल, जोखिम ने कई बड़े स्कूलों का रोका कदम
Editor
3 मिनट

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद आज पहली बार क्लास वन से लेकर आठवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खुल रहे हैं। 50 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूलों को खोलने का आदेश सरकार ने दिया है हालांकि महामारी का डर ऐसा है कि कई स्कूल अभी यह जोखिम भरा कदम नहीं उठाना चाहते। यही वजह है कि कुछ स्कूलों ने सितंबर के पहले हफ्ते में क्लास से शुरू करने का फैसला किया है। हालांकि पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में आज से ज्यादातर स्कूल खुल जाएंगे। सरकार ने पहले ही नौवीं और दसवीं तक के स्कूलों को खोल दिया है। 


पटना के उन इलाकों में फिलहाल सरकारी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है जो बाढ़ प्रभावित हैं। राज्य के अन्य जिलों में भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकारी स्कूल नहीं खुलेंगे। प्राइवेट स्कूलों को भी ऐसे मत भूलना मुमकिन नहीं होगा। एसोसिएशन ऑफ पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष डॉ सीबी सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार के आदेश के बाद ज्यादातर स्कूलों ने क्लास 1 से लेकर 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी थी। पटना के डॉन बॉस्को एकेडमी ने प्राइमरी की कक्षाएं फिलहाल नहीं शुरू होंगी जबकि बी डी पब्लिक स्कूल में आज से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस स्कूल में बच्चों का भी परिचालन शुरू करने का फैसला किया है।


आपको याद दिला दें कि बिहार में कोरोना महामारी के कारण लंबे अरसे से स्कूल बंद पड़े हुए थे। सरकार ने चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोलने का फैसला किया। पहले एक 11वीं और 12वीं की क्लास शुरू की गई। उसके बाद नवमी-दसवीं और अब क्लास 1 से लेकर 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल खोला जा रहा है।  स्कूलों को पूरी तरह से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना होगा। बच्चों को अल्टरनेट डे पर ही स्कूल बुलाने की इजाजत दी गई है ताकि 50 फ़ीसदी उपस्थिति ही क्लासों में रखी जा सके।

टैग्स