ब्रेकिंग
बिहार में निजी स्कूलों पर नकेल: फीस और यूनिफॉर्म को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देशBihar Transport: आदेश को ठेंगा दिखाने वाले परिवहन दारोगा सस्पेंड, DM की रिपोर्ट पर तीसरे दिन ही चला विभाग का डंडाबिहार के इस जिले को बड़ी सौगात: 15 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव, भव्य आयोजन की तैयारीबिहार को जल्द मिलेगी 200 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, PM ई-बस सेवा के तहत होगा परिचालनबेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा फेल: सड़क पर तड़पता रहा घायल मरीज, नहीं मिली एंबुलेंस और ऑक्सीजनबिहार में निजी स्कूलों पर नकेल: फीस और यूनिफॉर्म को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देशBihar Transport: आदेश को ठेंगा दिखाने वाले परिवहन दारोगा सस्पेंड, DM की रिपोर्ट पर तीसरे दिन ही चला विभाग का डंडाबिहार के इस जिले को बड़ी सौगात: 15 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव, भव्य आयोजन की तैयारीबिहार को जल्द मिलेगी 200 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, PM ई-बस सेवा के तहत होगा परिचालनबेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा फेल: सड़क पर तड़पता रहा घायल मरीज, नहीं मिली एंबुलेंस और ऑक्सीजन

बिहार में आज से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू, सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

PATNA : बिहार को आज एक बड़ी सौगात मिली है. बिहार में आज से इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन की शुरुआत हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस सेवा की शुरुआत की और इलेक्ट्रिक बस पर ही स

बिहार में आज से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू, सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Anamika
3 मिनट

PATNA :  बिहार को आज एक बड़ी सौगात मिली है. बिहार में आज से इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन की शुरुआत हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस सेवा की शुरुआत की और इलेक्ट्रिक बस पर ही सवार होकर विधानसभा पहुंचे. शुभारंभ के दौरान डिप्टी सीएम रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद भी मौजूद रहे. 

सीएम ने हरी झंडी दिखाकर 25 डीलक्स, 30 सेमी डिलक्स समेत कुल 82 बस सेवा की शुरुआत की. ये बसे पटना नगर सेवा के विभिन्न मार्गों के साथ ही साथ पटना-राजगीर, पटना-मुजफ्फरपुर के रुट पर चलेगी. 

इन बसों के परिचालन शुरु हो जाने से राज्य के सभी 38 जिले से राजधानी, पटना की कनेक्टिविटी हो जाएगी. जिला और प्रखंड मुख्यालय से राजधानी का सफर काफी आसान हो जाएगा. पटना नगर बस सेवा और बिहार के विभिन्न मार्गों पर मार्च के आखिरी सप्ताह तक कुल 25 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरु हो जाएगा. सभी इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से लैस है. 9 मीटर की लंबाई वाली 15 इलेक्ट्रिक बसें 37 सीटर , जबकि 12 मीटर लंबाई की 10 बसें 45 सीटर होंगी. बसों के अंदर इमरजेंसी गेट एवं इमरजेंसी विंडो की भी सुविधा उपलब्ध है. इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए परिवहन परिसर फुलवारी शरीफ में कुल 1200 किलोवाट के चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं. इसमें 120 किलोवाट के 6 चार्जिंग प्वाइंट और 240 किलोवाट के दो चार्जिंग प्वाइंट हैं.  प्रतिदिन रात्रि में इलेक्ट्रिक बसें चार्ज किये जाने के बाद यहीं से खुलेगी.  

इलेक्ट्रिक बस की विशेषताएँ - 

-    एक बार चार्ज होने के बाद 225-250 किलोमीटर चलेगी।

-पूर्णतः प्रदूषण मुक्त 

-पूर्णतः वातानुकूलित 

-सीसीटीवी कैमरा (दो बस के अंदर और एक बाहर)

- सभी बसों में तीन-तीन डिस्प्ले

-    पैनिक बटन फैसिलिटी

- बस के अंदर यात्रियों को मोबाइल चार्ज करने की सुविधा

-    पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम

- स्मार्ट टिकटिंग एवं इंटेलिजेंट व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम

- इमरजेंसी बटन एवं एलार्म बेल

-    पैनिक बटन


लग्जरी बस की विशेषताएं -

- पूर्णतः वातानुकूलित।

- टू बाय टू पुशबैक।

- सीसीटीवी।

- पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम।

- डिसप्ले बोर्ड।

- फायर फाइटिंग।

- इमरजेंसी गेट।


डीलक्स/सेमी डीलक्स की विशेताएं -

- पूर्णतः वातानुकूलित।

- टू बाय टू पुशबैक।

- सीसीटीवी।

- पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम।

- डिसप्ले बोर्ड।

- फायर फाइटिंग।

संबंधित खबरें