ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में आज मिले 4737 नए कोरोना मरीज, पटना में सबसे ज्यादा 2566 केस

PATNA: बिहार में बेकाबू कोरोना की तीसरी लहर लगातार मरीजों की संख्या बढ़ा रही है। राज्य में आज एक बार फिर से बड़ी तादाद में नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जिस प्रकार से कोरोन

बिहार में आज मिले 4737 नए कोरोना मरीज, पटना में सबसे ज्यादा 2566 केस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेकाबू कोरोना की तीसरी लहर लगातार मरीजों की संख्या बढ़ा रही है। राज्य में आज एक बार फिर से बड़ी तादाद में नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जिस प्रकार से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वह चिंताजनक हैं। 


राज्य में आज कुल 4737 नए कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 2566 नए मरीजों की पहचान हुई है। बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 20938 हो गयी है। पटना में कोरोना से आज पांच लोगों की मौतें भी हुई है। पटना एम्स में 3, आईजीआईएमएस में एक और पीएमसीएच में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। 


बता दें कि रविवार यानी कल बिहार में कोरोना के 5022 नए मामले मिले थे। जबकि इनमें से सबसे ज्यादा पटना में 2018 नए मरीजों की पहचान हुई थी। वही रविवार को बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 16897 थी। कोरोना के नए केसेज के आंकड़ों पर यदि गौर किया जाए तो रोजाना कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जो बेहद चिंताजनक है। 


वही बीते शनिवार को बिहार में कोरोना के नए मामले 4526 थे। जबकि इनमें से सबसे ज्यादा पटना में 1956 नए मरीजों की पहचान हुई थी। वही शनिवार को बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 12311 थी। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रोजाना हेल्थ बुलेटिन जारी की जा रही है। सोमवार को भी हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना के नए आंकड़ें इस प्रकार हैं।


बिहार में आज मिले 4737 नए कोरोना मरीज, पटना में सबसे ज्यादा 2566 केस





टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें