ब्रेकिंग
3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी

बिहार में 9 करोड़ लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, खेत-खलिहान में भी चलाया गया टीकाकरण अभियान, वीडियो वायरल

DESK: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए बिहार में कोरोना टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। बिहार में अब तक कुल 9 कर

बिहार में 9 करोड़ लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, खेत-खलिहान में भी चलाया गया टीकाकरण अभियान, वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए बिहार में कोरोना टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। बिहार में अब तक कुल 9 करोड़ एक लाख 56 हजार 334 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। कोरोना का टीका हर व्यक्ति को दिया जाए इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लिया है उन लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है। टीकाकरण को लेकर सरकार जोर शोर से यह अभियान चला रही है। खेत-खलिहान में भी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। खेत-खलिहान में टीकाकरण अभियान का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बिहार के शेखपुरा जिले का बताया जा रहा है। 


वायरल इस वीडियो में खेत में काम कर रहे मजदूरों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। वीडियो में एक महिला और एक पुरुष खेत में काम करते दिख रहे हैं। खेत में काम करने के दौरान अचानक स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचती है और कोरोना का टीका लगवाने की अपील करती है लेकिन दोनों महिला-पुरुष टीका लेने से इनकार करते है। वायरल वीडियो बिहार के शेखपुरा जिले का है। 


स्वास्थ्य कर्मी दोनों को काफी समझाने की कोशिश करते है लेकिन दोनों टीका लगवाने को तैयार नहीं होते है। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद दोनों को वैक्सीन दिया जाता है। वायरल वीडियो में स्वास्थ्य कर्मी यह कहते है कि मेरी बात मानों कुछों नहीं होगा। लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज करते हुए युवक कहता है कि चाहे जो कर ला हम सुईयां लेबे ना करम। हमर मन खराब हो जयतई।


 तब स्वास्थ्य कर्मी किसी तरह वैक्सीन लगाते हैं। वही उसके बाद बारी महिला की आती है जिसे महिला स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन लगाने की बात कहती है। ऐसा सुनते ही वह रोने चिल्लाने लगती है। उसे भी काफी मशक्कत के बाद वैक्सीन लगाई जाती है। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मी कहते हैं कि कोरोना हारेगा और देश जीतेगा। गौरतलब है कि बिहार में अब तक कुल 9 करोड़ एक लाख 56 हजार 334 लोगों को कोरोना का टीका दिया गया है। 5 करोड़ 60 लाख 75 हजार 278 लोगों को पहला डोज दिया गया तो वही 3 करोड़ 40 लाख 81 हजार 56 लोगों को कोरोना का दूसरा डोज दिया गया।


टैग्स