ब्रेकिंग
Bihar MLC Result: नतीजा आने से पहले ही मोकामा में जश्न, सूरजभान सिंह के आवास के बाहर गूंजे पटाखे; नीरज कुमार की बढ़त ने बढ़ाया उत्साह✦Bihar MLC Result: नवल यादव से मदन मोहन झा तक... चारों सीटिंग MLC का पत्ता साफ, शिक्षक चुनाव में चौंकाने वाला रिजल्ट✦Bihar Politics : पटना MLC चुनाव में हार के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- नीरज जीत चुके हैं, लेकिन बधाई नहीं देंगे; ‘नीरज से अदावत की वजह ‘दुलारचंद केस’!✦Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें हर सीट का पूरा अपडेट✦Bihar Politics : 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं, नीरज कुमार पढ़े-लिखे हैं...', अनंत सिंह बोले - दिल्ली जाकर मुझे फंसाया; JDU से बगावत नहीं, अनुज को मैं पहचानता तक नहीं था ✦Bihar MLC Result: नतीजा आने से पहले ही मोकामा में जश्न, सूरजभान सिंह के आवास के बाहर गूंजे पटाखे; नीरज कुमार की बढ़त ने बढ़ाया उत्साह✦Bihar MLC Result: नवल यादव से मदन मोहन झा तक... चारों सीटिंग MLC का पत्ता साफ, शिक्षक चुनाव में चौंकाने वाला रिजल्ट✦Bihar Politics : पटना MLC चुनाव में हार के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- नीरज जीत चुके हैं, लेकिन बधाई नहीं देंगे; ‘नीरज से अदावत की वजह ‘दुलारचंद केस’!✦Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें हर सीट का पूरा अपडेट✦Bihar Politics : 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं, नीरज कुमार पढ़े-लिखे हैं...', अनंत सिंह बोले - दिल्ली जाकर मुझे फंसाया; JDU से बगावत नहीं, अनुज को मैं पहचानता तक नहीं था

Bihar News: सारण में 8 फीट नीचे धंसा पुल, चूहों के बिल से हो रहा था रिसाव

SARAN: बिहार में पुलों के धंसने और बहने का सिलसिला जारी है। आज एक और पुल धंस गया। बात सारण में गंडक नदी पर बने पुल की कर रहे हैं जो हैजलपुर गांव के पास स्थित है। जहां चू

Bihar News: सारण में 8 फीट नीचे धंसा पुल, चूहों के बिल से हो रहा था रिसाव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: बिहार में पुलों के धंसने और बहने का सिलसिला जारी है। आज एक और पुल धंस गया। बात सारण में गंडक नदी पर बने पुल की कर रहे हैं जो  हैजलपुर गांव के पास स्थित है। जहां चूहे के बिल से पिछले कई दिनों से रिसाव हो रहा था। जिसे बंद भी किया गया था लेकिन मुख्य बांध 8 फीट नीचे धंस गया। 


जब ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे तब उनकी नजर इस पर गयी। जिसके बाद यह बात आग की तरह फैल गयी। इस पुल को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया अनिल सिंह और बीजेपी के मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह भी पहुंच गये। जिसके बाद इस बात की सूचना एसडीओ को दी गयी। सूचना मिलते ही गंडक एसडीओ विजय कुमार मौके पर पहुंचे तब क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मती कराई गई। 


ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन पहले जिस तरह से नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और नदी का बहाव काफी तेज था वैसी स्थिति यदि अभी रहती तो यह बांध टूट जाती लेकिन अच्छी बात है कि नदी में पानी का बहाव कम हो गया है। फिलहाल अधिकारी आगे की कार्रवाई में जुटे हैं। 

टैग्स