ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार

बिहार में 1473 दारोगा, ASI,जमादार और सिपाही का तबादला, देखें लिस्ट

PATNA : बिहार में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है. बिहार में 1473 दारोगा, ASI,जमादार और सिपाही का तबादला कर दिया गया है. कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण ने

बिहार में 1473 दारोगा, ASI,जमादार और सिपाही का तबादला, देखें लिस्ट
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है. बिहार में 1473 दारोगा, ASI,जमादार और सिपाही का तबादला कर दिया गया है. कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण ने सहरसा, सुपौल व मधेपुरा जिले में छह साल से एक ही जिले में जमे पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. 


इसके अलावा दरभंगा और समस्तीपुर में आईजी अजिताभ कुमार की अध्यक्षता में हुई स्थानान्तरण समिति की बैठक में 707 पुलिस पदाधिकारियों सहित कर्मियों का तबादला रेंज स्तर पर कर दिया गया है.


पुलिस मुख्यालय के आदेश पर कोसी डीआईजी ने 312 सिपाही, 22 हवलदार, तीन सब इंस्पेक्टर, एक प्रापुनि, 28 जमादार, 17 गृह जिला में पदस्थापित सिपाही सहित कुल 383 पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है. मधेपुरा में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत कुमार को सहरसा, रजनीश कुमार केशरी को सुपौल से मधेपुरा और मो जावेद परवेज को सुपौल से मधेपुरा जिला में पदस्थापित किया गया है.


वहीं सहरसा में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक दिवान लियाकत अली खा, ददन यादव, अविनाश कुंवर, हासिम मल्लिक, पतरिंग पासवान, हरिशंकर चौधरी, दिनेश कुमार राम, दिलीप कुमार सिंह, विनोद चौधरी, श्याम सुंदर राम को सुपौल और मधेपुरा जिले में तबादला किया गया है.


आईजी अजिताभ कुमार की अध्यक्षता में हुई स्थानान्तरण समिति की बैठक में 707 पुलिस पदाधिकारियों सहित कर्मियों का तबादला रेंज स्तर पर कर दिया गया है. इसी सूची जारी कर दी गई है. इसमें छह साल पूर्ण करने वाले पुलिस कर्मी शामिल हैं. जबकि इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारियों को इस सूची से शामिल नहीं किया गया है.


समिति में दरभंगा एसएसपी बाबू राम, समस्तीपुर के एसपी मानवतीज सिंह डिल्लो और मधुबनी के एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने हिस्सा लिया. इस बीच 681 सिपाही को तीनों जिलों से रेंज में इधर से उधर किया गया है. जबकि दारोगा में 23 और जमादार में 3 पदाधिकारी बदले गए हैं. इस बीच 31 दिसम्बर 2021 तक छह साल पूर्ण होने वाले कर्मियों का तबादला की सूची में शामिल किया गया है.

टैग्स