ब्रेकिंग
Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

बिहार : मई में दिखेगा मौसम का दो रंग, लू के साथ होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

PATNA : मई महीने में लोगों को मौसम का दोहरा रंग देखने को मिलेगा। इस महीने में सामान्य से अधिक बारिश होगी तो कुछ जिलों में लोगों को लू का भी सामना करना पड़ेगा। प्रदेश के अधिकांश भाग

बिहार : मई में दिखेगा मौसम का दो रंग, लू के साथ होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मई महीने में लोगों को मौसम का दोहरा रंग देखने को मिलेगा। इस महीने में सामान्य से अधिक बारिश होगी तो कुछ जिलों में लोगों को लू का भी सामना करना पड़ेगा। प्रदेश के अधिकांश भागों में मई में उष्ण लहर (लू)  और बारिश का पूर्वानुमान है। 


मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू के दिनों की संख्या भी सामान्य से अधिक होगी। हालांकि, फिलहाल अगले एक सप्ताह के दौरान लू की स्थिति नहीं रहेगी। इसके साथ ही गुरुवार से राज्य में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। इसी कारण लोगों को मई में स्वास्थ्य एवं फसल के दृष्टिकोण से विशेष तौर से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 



वहीं , मंगलवार को प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया। जबकि राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 3.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। पटना का अधिकतम तापमान 33.4 दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य के जिलों में कुछ स्थानों पर और शेष भागों के जिले में एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर के वर्षा होने का पूर्वानुमान है।


आपको बताते चलें कि, राजधानी के अधिकांश भागों में बुधवार को बारिश के आसार हैं। वहीं कुछ जगहों पर मौसम साफ रहेगा। सोमवार को झमाझम बारिश हुई। इसमें सबसे अधिक बारिश बिक्रम में 40.2 मिमी और सबसे कम श्रीपालपुर में 16.4 मिमी हुई। इसके अलावा पालीगंज में 27.4 मिमी, हवाई अड्डा क्षेत्र में 22.4 मिमी, बिहटा में 20.8 मिमी और बाढ़ में 18.2 मिमी बारिश हुई।   वहीं मंगलवार की सुबह मौसम नरम था लेकिन जैसे-जैसे समय बीता धूप तेज होती गई।