ब्रेकिंग
बिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देशBihar News : मोकामा में अनंत सिंह के काफिले में धक्का-मुक्की से नाराज समर्थक, विधायक- सांसद के सामने जताया विरोध; अस्पताल की मांग भी उठीनेपाल की बाढ़ में फंसे हैं आपके अपने?... प्रशासन ने शुरू की 24x7 हेल्पलाइन, मदद के लिए नोट कर लें ये इमरजेंसी नंबरबिहार के इस फोरलेन पुल की कवायद हुई तेज... ट्रैफिक सर्वे के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होगा कामबिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देशBihar News : मोकामा में अनंत सिंह के काफिले में धक्का-मुक्की से नाराज समर्थक, विधायक- सांसद के सामने जताया विरोध; अस्पताल की मांग भी उठीनेपाल की बाढ़ में फंसे हैं आपके अपने?... प्रशासन ने शुरू की 24x7 हेल्पलाइन, मदद के लिए नोट कर लें ये इमरजेंसी नंबरबिहार के इस फोरलेन पुल की कवायद हुई तेज... ट्रैफिक सर्वे के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होगा काम

Mahila Rojgar Yojana: क्या आपके भी खाते में नहीं आए हैं 10 हजार रुपए? बिहार की महिलाएं तुरंत करें यह काम

Mahila Rojgar Yojana: बिहार की लाखों महिलाओं के लिए महिला रोजगार योजना से बड़ी खुशखबरी आई है। लेकिन बड़ी संख्या में ऐसी भी महिलाएं हैं जिनके खाते में अभी तक पैसे नहीं पहुंचे हैं।

Mahila Rojgar Yojana
महिला रोजगार योजना
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Mahila Rojgar Yojana: बिहार की लाखों महिलाओं के लिए महिला रोजगार योजना से बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इस योजना के तहत करीब 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी है। इससे पहले हाल ही में योजना की पहली किस्त भी जारी की गई थी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना और उनके रोजगार को बढ़ावा देना है।


हालांकि बड़ी संख्या में महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिनके खाते में अभी तक पैसे नहीं पहुंचे हैं। यदि आपका खाता सूचीबद्ध होने के बावजूद पैसे नहीं आए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप बैंक खाते की डिटेल्स जांचें। कई बार आधार नंबर, मोबाइल नंबर या खाता संख्या में गलती होने की वजह से पेमेंट अटक जाता है। संबंधित बैंक शाखा से संपर्क करें और शाखा में जाकर स्थिति स्पष्ट करवा सकती हैं।


साथ ही प्रखंड कार्यालय या महिला रोजगार योजना कार्यालय जाएं, अगर बैंक से समाधान न हो, तो नजदीकी प्रखंड कार्यालय या महिला रोजगार योजना से जुड़े कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। ऑनलाइन शिकायत पोर्टल और हेल्पलाइन के द्वारा भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने इस योजना के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा और हेल्पलाइन जारी की है।


महिला रोजगार योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हों। यदि कोई महिला स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी है, तो उसे इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले स्वयं सहायता समूह में शामिल होना होगा। इसके अलावा योजना का लाभ लेने के लिए यह भी जरूरी है कि महिलाओं के परिवार का नाम बीपीएल सूची में दर्ज हो। 


वहीं, जिनके पास बीपीएल कार्ड नहीं है, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए महिलाओं को यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि उनका नाम सूची में दर्ज हो और वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हों। महिला रोजगार योजना के तहत हर शुक्रवार महिलाओं के खाते में किस्त भेजी जाएगी। इससे योजना की नियमितता बनी रहेगी और महिलाओं को आर्थिक सहायता समय पर प्राप्त होगी।