ब्रेकिंग
Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दुलारचंद हत्याकांड में सरेंडर का आदेश, अब अनंत सिंह की नई पोस्ट ने खींचा ध्यान; बोले- गरीब-गुरबों पर अत्याचार नहीं सहेंगे छोटे सरकार✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दुलारचंद हत्याकांड में सरेंडर का आदेश, अब अनंत सिंह की नई पोस्ट ने खींचा ध्यान; बोले- गरीब-गुरबों पर अत्याचार नहीं सहेंगे छोटे सरकार

बिहार: बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, तीन दिन से लापता थी बिनेश्वरी देवी

NAWADA: नवादा में पिछले तीन दिनों से लापता बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार की सुबह पंचाने नदी में लोगों ने महिला का शव देखा। शव मिलने के बाद मौके प

बिहार: बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, तीन दिन से लापता थी बिनेश्वरी देवी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में पिछले तीन दिनों से लापता बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार की सुबह पंचाने नदी में लोगों ने महिला का शव देखा। शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना नारदीगंज थाना से सटे मुसहरी की है।


मृतक महिला की पहचान बूंदी चौधरी की पत्नी बिनेश्वरी देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बिनेश्वरी देवी मंगलवार को घर से शौच के लिए निकली थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इस दौरान परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन तीन दिनों तक वह नहीं मिली। 


आज सुबह जब ग्रामीण नदी की तरफ गए तो बिनेश्वरी देवी का शव देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। महिला की मौत कैसे हुई पुलिस के लिए यह पहेली बनी हुई है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता