ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली,तीन अपराधी हुए जख्मी✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली,तीन अपराधी हुए जख्मी✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

बिहार : खेत में काम करने गए किसान की हत्या, अब ग्रामीणों ने कर डाला ये काम

ROHTAS : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निक

बिहार : खेत में काम करने गए किसान की हत्या, अब ग्रामीणों ने कर डाला ये काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ROHTAS : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिहार के रोहतास में किसान की हत्या कर दी गई है। इसके बाद घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश का भाव उत्पन्न हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अपराधियों के मंसूबों पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। आलम यह है जिले के परसथुआ ओपी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक किसान की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर वारदात की छानबीन में जुट गई है।  घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है. पुलिस के प्रति लोगो में आक्रोश देखा जा रहा है। 


दरअसल, चितैनी गांव में खेत में पटवन कर रहे किसान की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान बबन भगत के रूप में हुई है। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि वह बीते रात अपने खेत में पटवन कर रहा था. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। 


इधर सूचना मिलते ही परसथुआ ओपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से चाकू बरामद किया। आक्रोशित लोगों ने मोहनिया से आरा जाने वाली सड़क को बाधित कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहें हैं। ग्रामीण राम निवास ने बताया कि "बबन खेत में पटवन करने गए थे, उसी दौरान चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है।  इन दोनों खेत में लगे पंपिंग सेट के मोटर को चुराने वाले चोरों का आतंक है। आशंका है कि मोटर चोरी करने आए चोरों की यह करतूत हो सकती है। पुलिस तत्काल अपराधियों को गिरफ्तार करें तभी सड़क से हम लोग हटेंगे।