ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार: खेसारी लाल और शिल्पी राज के कार्यक्रम के दौरान मंच टूटा, हादसे के बाद मची भगदड़

ARRAH: भोजपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच टूटने से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। तिलक समारोह के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकार और गायक खेसारी लाल यादव के साथ सिं

बिहार: खेसारी लाल और शिल्पी राज के कार्यक्रम के दौरान मंच टूटा, हादसे के बाद मची भगदड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच टूटने से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। तिलक समारोह के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकार और गायक खेसारी लाल यादव के साथ सिंगर शिल्पी राज भी पहुंची थीं, जहां अचानक मंच टूटने से अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिय पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।


बताया जा रहा है कि बीते 16 मई को अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तेलाढ़ गांव में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज पहुंचे थे। देर रात जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो अचानक मंच के ध्वस्त हो गया। जिसमें मंच पर मौजूद कलाकारों को हल्की चोटें भी आई। भगदड़ की स्थिति उत्पन्न होने के बाद कार्यक्रम को रोक दिया गया।


जानकारी के मुताबिक तेलाढ़ गांव निवासी मधेश्वर राय के घर तिलक समारोह के दौरान खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज समेत कई कलाकार पहुंचे थे। हजारों लोगों की भीड़ कार्यक्रम को देखने के लिए वहां मौजूद थी। इसी बीच अचानक मंच धराशायी हो गया। मंच के टूटने से बिजली भी कट गई जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई लोगों को हल्की चोटें भी आई। इस घटना के बाद कार्यक्रम को बंद कर दिया गया और सभी कलाकार वापस लौट गए।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें