ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार के सरकारी अस्पताल का हाल देखिये..मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज का हुआ इलाज

SUPAUL: सूबे में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा सरकार करती है लेकिन सुपौल के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल की जो तस्वीरें निकलकर सामने आई है वो इन दावों की पोल खोलने का काम

बिहार के सरकारी अस्पताल का हाल देखिये..मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज का हुआ इलाज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सूबे में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा सरकार करती है लेकिन सुपौल के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल की जो तस्वीरें निकलकर सामने आई है वो इन दावों की पोल खोलने का काम कर रही है। दरअसल बिजली गुल रहने के कारण अस्पताल में आए मरीज का इलाज मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया गया। इस दौरान अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  


बताया जाता है कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास दो बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग घायल हो गये थे। आनन-फानन में दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान बिजली नहीं थी जिसके कारण स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा बाद में मोबाइल टार्च की रोशनी में मरीज का प्राथमिक उपचार हुआ। जिसके बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायल युवकों की पहचान इरशाद और अजित के रूप में हुई है।


ऐसा नहीं है कि अस्पताल में जेनरेटर नहीं है लेकिन जेनरेटर चालू होते ही बंद हो जा रहा था। टेक्नीशियन से जब जेनरेटर चालू नहीं होने का कारण पूछा गया तो बताया कि इसी जेनरेटर से एएनएम ट्रेनिंग स्कूल का भी कनेक्शन है लेकिन शॉर्ट सर्किट के कारण जेनरेटर लोड नहीं ले रहा है। जिसके कारण स्टार्ट होने के बजाय जेनरेटर बंद हो जा रहा है। जिसके कारण अस्पताल में बिजली गुल हो गयी। बिजली नहीं रहने के कारण अस्पताल में अंधेरा छाया रहा। इसी दौरान सड़क हादसे में घायल दो युवकों को जिस समय अस्पताल लाया गया उस वक्त अस्पताल में बिजली नहीं थी।   

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें