ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार के पूर्व सीएम सतीश प्रसाद का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के राजनीतिक गलियारे से आ रही है. जहां बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है. सतीश प्रसाद सिंह ने सोमवार को दिल्ली में अंतिम सांस ली. सतीश प

बिहार के पूर्व सीएम सतीश प्रसाद का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस
Anamika
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के राजनीतिक गलियारे से आ रही है. जहां बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है. सतीश प्रसाद सिंह ने सोमवार को दिल्ली में अंतिम सांस ली. सतीश प्रसाद सिंह 1968 में पांच दिन के लिए बिहार के सीएम बने थे. 

बिहार के इतिहास में सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के नेता सतीश प्रसाद सिंह  के नाम था.  वे महज पांच दिन के लिए मुख्यमंत्री बने थे.

 दरअसल, 1967 में हुए चौथे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत नहीं पा सकी थी, इसके कारण बिहार में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी थी. तब जनक्रांति दल में रहे महामाया प्रसाद सिन्हा को पहला गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बनाया गया, मगर 330 दिनों तक सत्ता संभालने के बाद उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी. इसके बाद संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के नेता सतीश प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री बनाए गए मगर वह भी पांच दिन में हटा दिए गए. इसके बाद बीपी मंडल को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई मगर वे भी महज 31 दिन ही सीएम की कुर्सी संभाल सके.