ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पटना में भीषण हादसा, नहर में गिरी अल्टो कार, गाड़ी के अंदर दम घुटने से दो की मौत

PATNA : राजधानी पटना के जलपुरा में एक नहर में कार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. नगर से गाड़ी और शव को बाहर निकाला गया है. घ

पटना में भीषण हादसा, नहर में गिरी अल्टो कार, गाड़ी के अंदर दम घुटने से दो की मौत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के जलपुरा में एक नहर में कार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. नगर से गाड़ी और शव को बाहर निकाला गया है. घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई है.


घटना पटना के पालीगंज थाना इलाके की है. यहां जलपुरा गांव के नहर के पास तेज रफ़्तार एक कार नहर में पलट गई. जिसके कारण कार में बैठे दो लोगों की मौत दम घुटने से हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि ये लोग संपतचक से मेहंदीआ जा रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. जानकारी मिली है कि ये दोनों गाड़ी को भाड़ा के लिए ले जा रहे थे.


मृतकों की पहचान पटना संपतचक के रहने वाले रंजन कुमार और चंदन कुमार के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को नहर से बाहर निकाला. दोनों शव को भी बाहर निकाला गया. पालीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि रंजन कुमार नाम का युवक गाड़ी को ड्राइव कर रहा था. जबकि उसमें एक अन्य युवक चंदन कुमार आगे के सीट पर बैठा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अस्पताल भेज दिया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें