ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

नवादा में दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत, घर में मचा कोहराम

NAWADA : इस वक्त एक ताजा खबर नवादा जिले से सामने आ रही है. जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है. दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई है. इस घटना के बाद मृत

नवादा में दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : इस वक्त एक ताजा खबर नवादा जिले से सामने आ रही है. जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है. दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई है. इस घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के दोहरा पंचायत की है. यहां बनगंगा चौरमा गांव दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि दोनों महिला शौच के लिए जा रही थी. इस दौरान रास्ते में गौरी यादव का मिट्टी का दीवार दोनो महिला पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई.


दोनों मृतक महिलाएं एक ही घर की बताई जा रही हैं. बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में चचेरी गोतनी हैं. मृतक की पहचान राजीव कुमार की पत्नी नीतू देवी और मुकेश कुमार की पत्नी खुशबू देवी के रूप में की गई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल लेकर आई है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता