ब्रेकिंग
पटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपर

नवादा में एक व्यक्ति की स्पॉट डेथ, ट्रैक्टर और ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत, एक दर्जन लोग घायल

NAWADA : रविवार का दिन नवादा में सड़क हादसों के नाम रहा. जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए. तीन लोगों की हा

नवादा में एक व्यक्ति की स्पॉट डेथ, ट्रैक्टर और ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत, एक दर्जन लोग घायल
First Bihar
3 मिनट

NAWADA :  रविवार का दिन नवादा में सड़क हादसों के नाम रहा. जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए. तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जख्मियों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


पहली घटना नवादा के नगर थाना इलाके की है, जहां नेहलुचक के पास तेजरफ्तार ट्रैक्टर और ऑटो में जोड़कर टक्कर हो गई. इस घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद स्थानिये लोगो के मदद से आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.वहीं तीन लोगो की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पावापुरी विम्स रेफर कर दिया है.


घायल रंजीत सिंह ने बताया कि रोह से नवादा आ रहे थे तभी उसी दौरान ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर चालक ने सीधे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर के बाद गांव के आसपास के लोग पहुंच गए और सभी को एक-एक कर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है.घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस भी पहुची है.


दूसरी घटना नवादा के रजौली थाना क्षेत्र की है, जहां लालू मोड़ के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने मोटरसाइकिल सवार की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. मृतक युवक का पहचान पटना जिला के बाढ़ का रहने वाले स्व. श्रवण पासवान के 25 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार के रूप में कई गई है.


मृतक के मामू भूषण पासवान ने बताया कि की सुधीर कुमार झारखण्ड राज्य के धनबाद जिला के गोमो से मोटरसाइकिल पर अपने घर पटना के बाढ़ जा रहा था. तभी लगता है अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो .,भूषण पासवान ने ये भी बताया कि मृतक सुधीर की माँ झारखण्ड के गोमो में रेलवे में नौकरी है और वही क्वाटर में मृतक सुधीर भी रहता था.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता